शाहजहांपुर: बाइक के टायर से दबकर पानी का पाउच फटा, चल गई गोली

शाहजहाँपुर। योगी राज में भी लगता है बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं है। ताजा मामला यूपी के शाहजहाँपुर का है जहां जमीन पर पड़े पानी के पाउच पर बाइक का पहिया निकला तो छींटे पास खड़े एक दबंग पर चली गई। फिर क्या था, विवाद हुआ पर एक दिन दबंग ने रिटायर दरोगा के बेटे के गोली मारकर बदला पूरा कर लिया। इस दौरान करीब एक किलोमीटर युवक का दबंगों ने पीछा भी किया था। फिलहाल घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच की बात पर रही है।

दबंग ने बुलाकर मारी गोली

दबंग ने बुलाकर मारी गोली

घटना थाना सदर बाजार के ईदगाह रोड की है। जहां मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी रिटायर्ड दरोगा हरीनन्दन लाल का 25 वर्षीय बेटा शैलेन्द्र को मोहल्ले के रहने वाले दबंग पंकज ने फोन करके कन्नौजिया अस्पताल के पास बुलाया था। घायल शैलेंद्र के मुताबिक जब वह अस्पताल के पास बाइक से पहुंचा तो वहां पहले खड़ी कार मे पंकज के साथ उसके चार से पांच साथी बैठे थे।

घायल की हालत गंभीर

घायल की हालत गंभीर

घायल शैलेन्द्र ने बताया कि जैसे ही वह कार के पास रुका तो कार से पंकज उतरकर आया और आते ही उसने मेरे उपर हमला करना शुरू कर दिया। वह वहां बाइक से भागने लगा तो पंकज ने उसका करीब एक किलोमीटर तक कार से पीछा किया। रात होने कारण रोड पर सन्नाटा था। आखिरकार दबंगों ने ईदगाह के पास पहुंचकर उसे घेरकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद शैलेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है।

पानी के पाउच से हुआ था झगड़ा

पानी के पाउच से हुआ था झगड़ा

घायल शैलेन्द्र के मुताबिक बीते रविवार की रात वह अपने घर जा रहा था। मोहल्ले की एक दुकान के पास दबंग पंकज खड़ा था। उसके पास एक पानी का पाउच पड़ा था। तभी उसकी बाइक का पहिया पाउच पर चला गया उसकी छींटे पंकज पर चली गई। बस इतनी सी बात पर पंकज लड़ने पर उतर आया। उस वक्त लोगों ने विवाद होने से बचा लिया था लेकिन उसका बदला पंकज ने ले लिया। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+