कलयुगी बेटों ने पांच बीघा जमीन के लिए मां बाप को काट डाला
इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले में कलयुगी बेटों ने रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है । यहां 5 बीघे जमीन के लिए सगे बेटों ने ही अपने माता पिता की हत्या का खौफनाक प्लान तैयार किया और मात्र ₹30000 की सुपारी देकर मां-बाप की हत्या करा दी। वारदात 6 जून की रात उस समय हुई थी जब बुजुर्ग माता-पिता अपने पंपिंग पेट पर सेट पर सोए हुए थे और रात में हत्यारों ने उनका गला काटकर मौत की नींद सुला दी थी। छानबीन कर रही पुलिस ने दोनों बेटों समय हत्या करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया और हत्या की पूरी कहानी बताई।

जमीन के लालच ने बनाया क्रिमिनल
कौशांबी के सराय अकिल इलाके में हसींपुर किनार गाँव पडता है। यहां के रहने वाले बुजुर्ग मोलई ने दो शादी की थी, लेकिन अब वह पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी पत्नी दुखनी के साथ रहते थे। पहली पत्नी से दो बेटे और दूसरी पत्नी से भी दो बेटे मोलई को हुये। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ समय से मोलई अपनी जायजात में पहली पत्नी के बेटो को हिस्सा देना चाहता था। जिससे छोटी पत्नी के बेटे जगतपाल व चन्द्रपाल नाराज हो गये और पूरी 5 बीघे की जमीन हासिल करने के लिये मां बाप को रास्ते से हटाने के प्लान बनाया।
30 हजार में दी सुपारी
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मां-बाप को रास्ते से हटाने के लिए दोनों बेटों ने गोविंदपुर के रहने वाले शैलेंद्र से संपर्क किया और मां-बाप की हत्या के लिए तीस हजार में सौदा तय कर दिया। हत्या का प्लान तैयार हुआ और यह तय किया गया है कि जिस दिन जगतपाल और चंद्रपाल अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए रहेंगे उसी रात इस हत्याकांड को अंजाम देना है, ताकि दोनों का नाम इसमें ना आये। प्लान के अनुसार सुपारी लेनै वाले शैलेंद्र ने ऐसा ही किया और 6 जून की रात पंपिंग सेट पर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की गला काटकर हत्या कर दी।
कॉल डिटेल से फंसे
प्लान के अनुसार जब दोनों बेटों के पास मां-बाप की हत्या की सूचना पहुंची तो वह दोनों घटनास्थल पर पहुंचे और अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा कर रोने बिलखने का नाटक करते रहे । पुलिस इस मामले में अंधेरे में ही तीर चला रही थी, लेकिन दोनों बेटों की कॉल डिटेल निकालने के बाद पता चला की हत्या वाली रात इनकी एक नंबर पर बार-बार बातचीत होती रही। पुलिस के लिए बस इतनी ही कड़ी काफी थी और फिर बेटों को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।












Click it and Unblock the Notifications