कॉलोनी के अंकल का मां से था संबंध, गुस्साए बेटे ने पत्थर से पीट-पीट कर मार डाला
यूपी के मिर्जापुर के लालडिग्गी में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात एक नशेड़ी और आपराधिक किस्म के शख्स की पत्थर मारकर हत्या कर दी।
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर के लालडिग्गी में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात एक नशेड़ी और आपराधिक किस्म के शख्स की पत्थर मारकर हत्या कर दी। जांच में पता चला कि मृत व्यक्ति का युवक की मां के साथ अवैध संबंध था जिससे युवक काफी दिनों से परेशान था। पुलिस ने आरोपित युवक शनिवार की दोपहर को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

मोहल्ले में तरह-तरह की बातों से था परेशान
मिर्जापुर के लालडिग्गी कोहरान गली में रहने वाले 36 वर्षीय शहजादे उर्फ कालिया का मोहल्ले की एक महिला ने नाजायज संबंध था। महिला के पति की मौत हो चुकी थी। शहजादे का महिला से तब से संबंध था जब महिला का पुत्र छोटा था। सात साल व एनडीपीएस एक्ट के मामले में सजा काटकर आने बाद वह उसी तरह से महिला के घर में आने-जाने लगा। अब महिला का पुत्र बड़ा हो गयाा था। मोहल्ले में तरह-तरह की बातो से महिला का पुत्र, सुमित तंग आ गया था। शुक्रवार की रात शहजादे के घर में घुस कर गाली गलौज करने पर सुमित ने पत्थर से मारकर उसे घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

रेलवे स्टेशन पर मिला सुमित
शहजादे के बडे भाई शिवाज खां ने कटरा कोतवाली में सुमित विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी नगर संजय सिंह ने कटरा कोतवाली श्रीकांत राय, एसएसआई योगेश यादव व उप निरीक्षक इकरामुद्दीन की टीम गठित की। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सुमित रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भागने के फिराक में है। पुलिस ने मौके पर जाकर सुमित को गिरफ्तार कर लिया। सुमित ने बताया कि शहजादे शराब के नशे में घर पर आकर गाली देता था। काफी समय से परिवार को प्रताड़ित कर रहा था। इसलिए गुस्से में आकर पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया।

मृतक शहजादे की है आपराधिक पृष्टभूमि
मृतक शहजादे की आपराधिक पृष्ठभूमि है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के कोहरान गली में ही इसने अपने दो साथियों के साथ 2006 में सो रही नर्तकियों के ऊपर तेजाब फेंक दिया था। तेजाब कांड में एक नर्तकी की मौत हो गयी थी। इसमें शहजादे को सात साल की सजा हुयी थी। सजा काट कर बाहर आने के बाद 2009 में शहजादे एनडीपीएस एक्ट में जेल गया। आठ माह पूर्व वह जेल से छूट कर आया था।












Click it and Unblock the Notifications