यूपी: ओला कैब वालों के लिए नकाबपोशों ने खड़ी की आफत, गांड़ी रुकवाकर करते हैं तोड़फोड़

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक अजीब तरह का मामला सामने आया है। जहां कुछ नकाबपोश रात के अंधेरे में ओला कैब को बीच सड़क पर रुकवाते हैं और अचानक लाठी और डंडों से कार पर हमला बोलकर उसके शीशे आदि तोड़ देते हैं। कैब चालक यदि विरोध करता है तो ये नकाबपोश उसे धमकी देकर भाग जाते हैं। ऐसे ही दो मामले ग्रेटर नोएडा के कासना और सूरजपुर थाना क्षेत्र में सामने आए। यहां एक ही रात में कुछ नकाबपोशों के तीन ओला कैब पर हमला बोलकर कैब को तोड़ दिया। कैब के ड्राइवर इन घटनाओं से दहशत में है। पीड़ित ओला कैब चालकों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

यूपी: ओला कैब वालों के लिए नकाबपोशों ने खड़ी की आफत, गांड़ी रुकवाकर करते हैं तोड़फोड़

पीड़ित ओला कैब चालकों के अनुसार गुरुवार की रात सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत साइट सी में एवीजे हाईट सोसइटी के पास आस मोहमद ओला कैब का ड्राइवर जा रहा था। तभी दूसरी गाड़ी में सवार कुछ नकाबपोशों ने उसकी कैब को रूकवा लिया। इससे पहले की आस मोहम्मद कुछ समझता उन्होंने उसकी गाड़ी में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित ने रात में पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।

वहीं दूसरा मामला कासना थाना क्षेत्र का है। यहां बीटा-2 के सीएनजी पम्प पर कैब चालक समसुदीन सीएनजी डलवाने के लिए रुका था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ नकाबपोशों ने कैब चालक से ओला कैब पूछकर कैब को तोड़ना शुरू कर दिया। तीसरा मामला भी कासना थाना क्षेत्र का है जहां ओला कैब चालक को रुकवाकर उसकी कैब में भी तोड़फोड़ की गई। फिलहाल इन लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। सीओ निशांक शर्मा का कहना है कि शिकायत मिली है, शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- यूपी: एक भाई ने मरकर अपने भाई को किया नेत्रदान, आखिरी इच्छा पर प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+