UP News: काफिले पर हमले के बाद कुमार विश्वास ने कही यह बड़ी बात, पुलिस को दी तहरीर

Kumar Vishwas News Uttar Pradesh: हिन्दी के जाने-माने कवि कुमार विश्वास के काफिले पर हमला हुआ है। यह हमला उस समय हुआ जब वह गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहे थे। हमले की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया हेंडल एक्स (X) पर दी। पुलिस को तहरीर देकर इस घटना से कुमार विश्वास ने अवगत भी करा दिया है।

कुमार विश्वास द्वारा सोशल मीडिया हेंडल एक्स (X) पर दी जानकारी के मुताबिक, वह बुधवार को गाजियाबाद से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। हिंडन नदी के तट पर जैसे ही वह पहुंचे वहां किसी कार चालक ने इनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार को दोनों तरफ से टक्कर मारा। जब सुरक्षाकर्मियों ने उतर कर कार चालक से पूछने का प्रयास किया तो उसने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावर ने पुलिस व केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। कुमार विश्वास ने अंत में सभी की सुरक्षा के लिए ईश्वर से कामना की और जनता की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

kumar vishwas

वहीं दूसरी तरफ जो तथ्य सामने निकल कर आ रहे हैं उसमें ओवरटेक के चक्कर में डॉक्टर पल्लव कुमार और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट हो गयी है। जिसमें डॉक्टर को सुरक्षाकर्मियों द्वारा पीटने का आरोप लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+