विकास दुबे के पीछे पड़ा है सांप, 30 दिन में पांचवीं बार डसा, मौसी के घर गया तो वहां भी नहीं छोड़ा
Fatehpur Snake News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर में एक युवक का सांप लगातार पीछा कर रहे हैं और उसे डस रहे हैं। सांपों के डर से वह अपनी मौसी के घर भाग गया।
बताया जा रहा है कि भागकर अपनी मौसी के घर जाने पर भी सांप वहां पहुंच गया और उसे वहां भी डस लिया। इसके बाद युवक और उसके परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं। लोगों को सांप से बचने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा है।

यह पूरा मामला फतेहपुर जिले के सौरा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में विकास दुबे (24) नामक एक शख्स रहता है। बताया जा रहा है कि दो जून की रात में विकास दुबे अपने घर में सोया था। बिस्तर से उठते समय उसे सांप ने डस लिया था।
उसके बाद उसके परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चला। दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद विकास दुबे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह अपने घर वापस आ गया।
10 जून काे दोबारा डस लिया सांप
बताया जा रहा है कि पहली बार सांप डसने के बाद परिजनों को लगा कि यह सामान्य घटना है। लेकिन 10 जून को भी वह अपने कमरे में सोया था। इसी दौरान सांप ने उसे दोबार डस लिया। उसके बाद परिजन फिर उसे अस्पताल लेकर गए।
अस्पताल में पुनः विकास का इलाज कराया गया। अस्पताल में इलाज के बाद परिवार के लोग उसे घर लेकर आए। क्योंकि विकास को दो बार सांप ने काट लिया था इसके चलते विकास और उसके परिवार के लोग पहले की अपेक्षा अधिक सावधानी बरतने लगे।
बताया जा रहा है कि उसके बाद घर के लोग उसे पहले की अपेक्षा अधिक सावधानी बरतने के लिए कहने लगे। उसके बाद चार दिन गुजरा और फिर विकास दुबे काे सांप ने डस लिया। सांप डसने के बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।
मौसी के घर भी सांप ने डंसा
उसके बाद उसका इलाज करवाने के बाद परिवार वालों ने उसे घर से कुछ देर रिश्तेदारी में रहने के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि उसके बाद विकास दुबे अपनी मौसी के घर चला गया। मौसी के घर भी सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और वहां भी उसे डस लिया।
अब तक सांप ने विकास दुबे को कई बार डस चुका है। इस बात से उसके परिवार वालों के साथ ही रिश्तेदार भी काफी भयभीत हैं। परिजनों का कहना है कि इलाज में बार-बार रुपए खर्च हो रहे हैं और इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications