VIDEO: जंगल से निकलकर थाने पहुंचा अजगर, खड़ी कर दी बड़ी मुसीबत
इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब अजगर पकड़ लिए जाने के बाद भी हाथ से छूट जाता तो फिर लोग उसे पकड़ने की मशक्कत में जुट जाते।
हापुड़। हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों का एक 15 फीट लंबे अजगर से पाला पड़ा। फरीदनगर के जंगल से निकलकर कानून-व्यवस्था का हाल जानने ये अजगर थाने तक पहुंच गया! जहां लोगों में इसे देखते ही दहशत फैल गई।

इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन विभाग का कोई भी अधिकारी अजगर को पकड़ने नहीं पहुंचा। घंटों बीत जाने के बाद ग्रामीणों ने ही हिम्मत दिखाई और पुलिस की मदद से इसे पकड़ा गया। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब अजगर पकड़ लिए जाने के बाद भी हाथ से छूट जाता तो फिर लोग उसे पकड़ने की मशक्कत में जुट जाते। आखिरकार जैसे-तैसे अजगर को पकड़ा गया और दहशत पर काबू पाया गया।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications