PICs: मेला देखकर वापस लौट रहे लोगों से भरी नाव पलटी, 6 की मौत

सुबह पांच बजे ये लोग नाव पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक नदी में इनकी नाव पलट गई। जिससे उस पर सवार सभी लोग गहरे पानी मे डूब गए।

बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के लक्खा बौंडी गांव के युवक शुक्रवार को सरयू नदी के पार लगने वाले मटेरिया मेला घूमने गए थे। जहां पर शनिवार सुबह वो सब एक नाव पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी बीच नदी में नाव पलट गई। जिससे उसमे सवार बच्चे और युवक गहरे पानी मे डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग और प्रसाशनिक अमला मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश शुरू की गई तो दो मासूमों, 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। एक युवक समेत तीन लोग तैरकर सुरक्षित निकल आए हैं।

Six people died in a boat accident bahraich

Six people died in a boat accident bahraich

रामगांव इलाके लक्खा बौडी और आसपास के दो गांवों के दस लोग शुक्रवार को सरयू नदी के उस पार लगने वाले मटेरिया मेला घूमने गए थे। जहां रात होने पर सभी रुक गए और शनिवार सुबह पांच बजे ये लोग नाव पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक नदी में इनकी नाव पलट गई। जिससे उस पर सवार सभी लोग गहरे पानी मे डूब गए।

Six people died in a boat accident bahraich

Six people died in a boat accident bahraich

हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू कराई। जिसके बाद दो मासूमों समेत 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं नाव पर सवार तीन लोग तैरकर सुरक्षित निकल आए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल यादव ने बताया कि ये सभी लोग मेला देखने गए थे। जहां से आज सुबह खुद नाव चलाकर वापस लौट रहे थे। हादसे में दो मासूमों समेत 6 लोगों की मौत हुई है। सभी के शव बरामद कर लिए गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+