UP News: गोरखपुर के आईजी जे रविन्द्र गौड़ बनाए गए आगरा के कमिश्नर, इनका हुआ तबादला
UP News: इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को गोरखपुर का नया आईजी बनाया गया है। इसके साथ ही पांच अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया है।
आईजी जे रविन्द्र गौड़ आगरा के कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह की जगह लेंगे। प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है।कारागार विभाग में तैनात शिवहरि मीना को गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

आईजी जे रविन्द्र गौड़ ने गोरखपुर में लंबे समय तक अपनी सेवा दी। वह यहां दो वर्षों से अधिक समय तक रहे। वह लोगों में काफी लोकप्रिय व सहज थे। उनकी विशेष कार्यप्रणाली उनकी लोकप्रियता का कारण थी। आमजन से मिलना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनके प्राथमिक कार्यों में शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि फरियादियों के बीच मधुर संबध बनाए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। जब अपराध और अपराधी के बारे में पुलिस तंत्र को सटीक सूचना और जानकारी होगी तभी अपराध मुक्त वातावरण बनाया जा पाना संभव हो सकेगा। जब जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध होंगे, तभी पुलिस की छवि जनता के बीच अच्छी बनेगी। 2005 बैच के आइपीएस अधिकारी डीआईजी जे रविंदर गौड़ मूल रूप से आंध्र प्रदेश के महबूब नगर के रहने वाले हैं। यहां ज्वाइन करते ही उन्होंने रेंज के सभी पुलिस कप्तानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि तब पुलिस और पब्लि के बीच अच्छे संबंध होंगे तो जनता भी एक दोस्त की तरह पुलिस से बात कर सकेगी और कोई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस से साझा कर सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications