बरेली में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौके पर ही मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, इस सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई है। यह सड़क हादसा यूपी के बरेली में हुआ है। हादसा कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर की वजह से हुआ जिसमें मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि लोगों को अस्पताल भी नहीं पहुंचाया जा सका और उनकी मौके पर मौत हो गई।

यह दर्दनाक हादसा पीलीभीत-बरेली रोड पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा हाफिजगंज के पास हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब नवाबगंज की ओर से आ रहा ट्रक काफी रफ्तार में था, जिसके चलते दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग कैटरिंग का काम करते थे, ये सभी लोग बरेली के फरीदपुर से खाना बनाकर पीलीभीत वापस लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications