Sitapur Lok Sabha Chuav Result 2024: सीतापुर में भी भाजपा को लगा झटका, कांग्रेस के राकेश राठौर जीते
सीतापुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राकेश राठौर ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। राकेश राठौर ने सीतापुर से 531138 वोट हासिल किए हैं।
जबकि भाजपा के राजेश वर्मा को यहां 441497 वोट मिले हैं। राकेश राठौर ने राजेश वर्मा को 89641 वोटों से हरा दिया है। वहीं तीसरे पायदान पर बसपा के महेंद्र सिंह यादव रहे हैं, उन्हें 99364 वोट हासिल हुए हैं।

सीतापुर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का करीबी जिला है जोकि लखनऊ मंडल में आता है। सीतापुर में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं, जिसमे सीतापुर, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद विधानसभा सीटें हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं। यहां समाजवादी पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने भी यूपी में 6 सीटों पर जीत दर्ज की है।
उत्तर प्रदेश में एक बड़ा उलटफेर अमेठी में हुआ है। यहां स्मृति ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल ने एक लाख से अधिक वोटों से हरा दिया है। यूपी में इंडिया गठबंधन के जबरदस्त प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यूपी के लोगों ने राजनीतिक समझ को दिखाया है। उन्होंने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट किया है।
चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश के लोगों ने इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया है। हालांकि सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं अभी कुछ नहीं बताऊंगा नहीं तो मोदी जी सुन लेंगे। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि हम इंडिया गठबंधन के अपने सभी साथियों से बात करने के बाद आपको इस बारे में बताएंगे। हम अपने सभी साथियों का सम्मान करते हैं।
-
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications