Sig Sauer M400 Elite: वो किलर राइफल, जिसे CM योगी ने हाथ में थाम लगाया निशाना, जानिए क्या है खासियत
SIG Sauer M400 Elite: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम Know Your Army Festival कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में कई अपडेटेड हथियार प्रदर्शन के लिए रखे गए थे। जिनके बारे में सीएम योगी ने विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री एक बेहद ही खास हथियार अपने हाथ में लेकर इसकी क्वालिटी परखी। इस दौरान सीएम रक्षा में प्रयोग किए जाने वाले कई हथियारों, टैंक और मिसाइलों के बारे में भी जानकारी ली।
लखनऊ में सेना की मध्य कमान (सूर्या कमान) में आयोजित तीन दिवसीय 'नो योर आर्मी' (Know Your Army) फेस्टिवल का शुभारंभ हो चुका है। सीएम योगी के हाथों इसकी शुरुआत शुक्रवार की। फेस्टिवल में सीएम योगी ने यहां आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें सेना के साजो-सामान के साथ ही अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। सीएम ने बताया कि 'Know Your Army Festival-2024' कार्यक्रम के जरिए देश के युवाओं को भारतीय सेना को जानने और उनके शौर्य व पराक्रम से साक्षात्कार का अवसर प्राप्त होगा। सीएम ने इस उत्सव को लेकर भारतीय सेना को बधाई देते हुए कहा कि करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को देश की सुरक्षा कर रहे भारतीय सेना के संघर्ष को जानना आवश्यक है।
Recommended Video
Sig Sauer M400 Elite में क्या है खास?
एसआईजी सॉयर इंक (SIG Sauer Inc.) की राइफल्स SIGM400 एलीट निशानेबाजों के लिए काफी अपडेटेड हथियार है। कंपनी के मुताबिक 2010 से, एम400 अपनी विश्वसनीयता, सटीकता और फीचर सेट के कारण एसआईजी के सबसे सफल राइफल में से एक है। इस राइफल से लगाया गया निशान अचूक होता है। कंपनी ने हाल ही में इस राइफल में काफी अपडेट फीचर एड किए हैं। नया M400 एलीट मूल मॉडल के सटीक मानकों पर खरा उतरती है।
सीएम योगी के हाथ में दिख रहा राइफल जर्मनी और अमेरिका में बनने वाली सेमी-ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल है। इसके छह वैरिएंट हैं। सीएम योगी को हाथ में जो राइफल है वो एलीट वैरिएंट है। यह क्लोज्ड बोल्ट और डायरेक्ट इंपींजमेंट गैस सिस्टम पर काम करती है। राइफल का वजन करीब 3.4 किलोग्राम होता है। जबकि इसकी नली की लंबाई 9 से लेकर 20 इंच तक होती है। राइफल में STANAG मैगजीन लगती है, जो 5.56x45mm Nato, .223 Remington और .300 AAC Blackout मॉडल की होती हैं। राइफल की रेंज 100 मीटर से लेकर 600 मीटर तक होती है।












Click it and Unblock the Notifications