जब टपकने लगी योगी के खास मंत्री की छत, ट्विटर पर डाला वीडियो

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने साझा किया सरकारी बंगले का वीडियो, छत से टपक रहा है पानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ट्विटर पर सरकारी आवास की जर्जर व्यवस्था का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करके सिद्धार्थनाथ सिंह ने सरकारी आवासों के हालत को ठीक करने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि सरकारी बंगलों का हाल काफी खराब है और हमें अभी भी इसे सही कराने के लिए सरकारी दफ्तरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

sidharth nath singh

सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा कि समय आ गया है कि इस तरह की समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों पर निर्भरता को खत्म किया जाए और इसे ठीक करने के दूसरे उपाय भी तलाशे जाएं, ताकि इन सरकारी बंगलों के हालात को सुधारा जा सके। सिद्धार्थनाथ सिंह ने यह वीडियो ऐसे समय पर साझा किया है जब प्रदेश में मानसून की बारिश के चलते हर कोई मुश्किलों का सामना कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- यूपी: चावल के दानों से अद्भुत कलाकारी करता है ये गब्बर सिंह, देखें वीडियो

जिस तरह से सिद्धार्थनाथ सिंह ने इन सरकारी बंगलों को ठीक कराने को लेकर सरकारी दफ्तरों पर निर्भरता की बात की है उससे उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया है कि इन तमाम कामों को प्राइवेट कंपनी के हाथों में सौंप दिया जाना चाहिए। सिद्धार्थ नाथ सिंह के वीडियो में छत पर से लगातार पानी टपकता दिख रहा है। साथ ही जहां पानी टपक रहा है उसके नीचे चार बाल्टी रखी है, जो इस टपकते पानी से भर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+