मथुरा-वृंदावन से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कराया नामांकन
भाजपा प्रत्याशी श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि वो मथुरा में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।
मथुरा। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और मथुरा-वृन्दावन विधान सभा के प्रत्याशी श्रीकान्त शर्मा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि वो मथुरा में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। Read Also: ड्रीमगर्ल के इलाके में किसी दल ने पूरे नहीं किए सपने, मतदाताओं ने दी चेतावनी

श्रीकांत शर्मा विपक्ष पर भी जमकर बरसे। सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचार और अपराध का गठजोड़ है। उन्होंने कहा कि ये अखिलेश जी की बौखलाहट है जिन्होंने पूर्ण बहुमत के मुख्यमंत्री होने के बाद भी गठबंधन किया।

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री को सत्ता में वापस आने के लिए बैसाखियों का सहारा लेना पड़ रहा है वहीं इस मौके पर भारी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। Read Also: फोगट बहनें बोलीं, कोई जीते-हारे, चुनावी दंगल में जरूर भाग लीजिए












Click it and Unblock the Notifications