UP TET 2017 के नतीजे जारी, 89 फीसदी हुए फेल
नई दिल्ली। UP TET 2017 परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, लेकिन इस बात के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। इस परीक्षा में केव ल 11 प्रतिशत अभ्यर्थी ही सफलता मिली। जबकि 89 प्रतिशत अभ्यार्थी असफल हो गए। सबसे खास बात इस टीईटी की परीक्षा में एक लाख शिक्षामित्र भी शामिल हुए थे और समायोजन रद्द होने के बाद उनका काफी कुछ भविष्य टीईटी की इसी परीक्षा पर निर्भर हैं, लेकिन शिक्षामित्रों का अलग से कोई आंकड़ा विभाग द्वारा अभी जारी नहीं किया गया है।

UP TET 2017 के चौंकाने वाले नतीजे
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2017 के परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे। टीईटी 2017 की प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 3,49,192 भारतीयों ने पंजीकरण कराया था, इसमें 276636 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें सिर्फ 45975 ही पास हो सके हैं।

सिर्फ 11 प्रतिशत छात्र सफल
आपको बता दें कि इस परीक्षा के उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 627501 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और इनमें से 532712 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें मात्र 41880 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो पाए हैं। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब टीईटी के परीक्षा परिणाम इतने बुरे आएं हो। इससे पहले साल 2016 में भी सिर्फ 11.14 फीसदी अभ्यर्थी सफल हो सके थे।

यहां देखें अपना रिजल्ट
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा सुत्ता सिंह ने कल शाम टीईटी परीक्षा 2017 के परिणाम घोषित कर दिए,जिसे वेबसाइट पर देखा जा सकता है। आप अपना परीक्षा परिणाम upbasiceduboard.gov.in के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी किसी भी समस्या थोड़ा जानकारी के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 05322466761 वह 05322466761 पर संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये परीक्षा परिणाम इस आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जनवरी 2018 की शाम 6 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा।

शिक्षामित्र भी हुए थे शामिल
आपको बता दें कि UP TET 2017 की परिक्षा में शिक्षामित्रों भी शामिल हुए थे। सबसे खास बात टीईटी की परीक्षा में एक लाख के लगभग शिक्षामित्र भी शामिल हुए थे और समायोजन रद्द होने के बाद उनका काफी कुछ भविष्य टीईटी की इसी परीक्षा पर निर्भर था। फिलहाल शिक्षामित्रों का अलग से कोई आंकड़ा विभाग द्वारा अभी जारी नहीं किया गया है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications