मेरठ: एसएचओ ने अपने ही खिलाफ दर्ज की शिकायत
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर के खरखोड़ा पुलिस स्टेशन में एसएचओ ने अपने ही खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एसएचओ राजेंद्र त्यागी ने अपने और अन्य के खिलाफ पुलिस स्टेशन की जनरल डायरी में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल इलाके में गाय की तस्करी का मामला सामने आया था, जिसके बाद राजेंद्र त्यागी ने अपने ही खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि मैंने ही इस विचार को सामने रखा था जिसमे मैंने कहा था कि अगर अपराध के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी, लिहाजा मैंने अपने और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन की जनरल डायरी में शिकायत दर्ज की है।













Click it and Unblock the Notifications