SHO Peacock Friendship: आखिर कैसे हुई थानेदार की मोर से अटूट दोस्ती? भावुक कर देगा ये Video
SHO Peacock Friendship: हरदोई के थानेदार और राष्ट्रीय पक्षी मोर की पक्की दोस्ती मिसाल कायम करती नजर आ रही है। दोनों का भावुक वीडियो देशवासियों को संदेश दे रहा है कि इंसान और पशु-पक्षियों के बीच अटूट रिश्ता है। बस इसे सम
SHO Peacock Friendship: अमेठी वाले आरिफ और सारस की अनोखी दोस्ती से सभी वाकिफ हैं। ये दोस्ती सुर्खियों में छाई रही और सियासत के भेंट भी चढी। कुछ ऐसा ही मामला अब हरदोई जिले से सामने आया है। यहां एक थानाध्यक्ष (SHO) की राष्ट्रीय पक्षी मोर से पक्की दोस्ती हो गई।
दोस्ती भी ऐसी कि सुबह-शाम परेड, खाना सब साथ। दोस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। जिसमें थानाध्यक्ष के हाथ से मोर खाना खाते नजर आ रहा है। आखिर कैसे हुई थानेदार की मोर से दोस्ती?

दरअसल, मामला हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र का है। यहां थानाध्यक्ष (एसएचओ) श्यामू कनौजिया की कुछ दिन पहले ही पोस्टिंग हुई। श्यामू कनौजिया बताते हैं कि एक बार थाना परिसर में मोर दिखा। उसे कुछ चने के दाने खिला दिए। जिसके बाद उससे दोस्ती हो गई। वहीं, पुलिसकर्मियों की मानें तो थानाध्यक्ष के थाने से बाहर जाते ही मोर जोर-जोर से आवाज लगाने लगता है। उनको ढूंढता है। व्याकुल हो उठता है।
बिस्कुट, नमकीन और चने का शौकीन है मोर
वहीं, थानाध्यक्ष बताते हैं कि मोर उनसे रोज मिलने आता है। हाथ से बिस्कुट, नमकीन और चने खाता है। रोज चहलकदमी करता है। वहीं, थानाध्यक्ष कनौजिया भी सुबह, दोपहर और शाम मोर को दाना खिलाना नहीं भूलते हैं। अपनी टफ-जॉब के साथ मोर के लिए वक्त जरूर निकाल लेते हैं। समय के साथ, दोनों के बीच एक गहरा बंधन बन गया है, और अब मोर उत्सुकता से पोषण के लिए अधिकारी की उपस्थिति की तलाश करता है। अधिकारी और पक्षी दोनों उत्सुकता से एक-दूसरे का इंतजार करते हैं, पुलिसकर्मी को व्यक्तिगत रूप से मोर को खाना खिलाने में खुशी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications