UP: शिवपाल यादव ने बदला अपना ट्विटर प्रोफाइल, समाजवादी पार्टी की अपनी पहचान हटाई

Recommended Video

      Shivpal Yadav ने Samajwadi Secular Morcha पार्टी बनाने के बाद अपनी पहचान बदली | वनइंडिया हिंदी

      लखनऊ। समाजवादी पार्टी को छोड़ अलग पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव धीरे-धीरे सपा से पूरी दूरी बनाते नजर आ रहे हैं, पहले उन्होंने अलग अपनी पार्टी बनाई और अब उन्होंने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान को सपा से अलग करना शुरू कर दिया है। शिवपाल यादव ने ट्विटर पर ना सिर्फ अपनी पहचान को बदला है बल्कि तस्वीर को भी बदल दिया है। ट्विटर हैंडल पर अपनी पहचान को शिवपाल यादव ने बदलते हुए अब लिखा है कि नेता, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा , विधायक जसवंत नगर इटावा, उत्तर प्रदेश।

      shivpal

      आपको बता दें कि इससे पहले शिवपाल यादव ने अपनी पहचान वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता के तौर पर लिखा था, जिसे बदलकर, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का नेता कर दिया है। इससे पहले शिवपाल यादव ने अपनी पहचान को सिर्फ अंग्रेजी में लिखा था, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पहचान हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखा है। अपनी पार्टी को विस्तार देने के लिए शिवपाल यादव ने छोटे दलों से बातचीत शुरू कर दी है। फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता देवव्रत विश्वास ने शिवपाल ने फोन पर बात की। भुवनेश्वर से बीजू जनता दल के नेता से भी बात की। आपको बता दें कि शिवपाल यादव अक्टूबर माह में बड़ा सम्मेलन करने की योजना बना रहे हैं, यह सम्मेलन लखनऊ में किया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+