अखिलेश से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार छिना, शिवपाल बने नए अध्यक्ष
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लोकनिर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अभी तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास था। अभी इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है कि यह फैसला क्यों किया गया। पर राजनीतिक विशेषज्ञ इस विवाद को परिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
CM के फैसलों से नाखुश थे शिवपाल
दरअसल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव के करीबी दो मंत्रियों को सोमवार को कैबिनेट से बाहर कर दिया। इसके बाद उन्होंने चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल को भी पद से हटा दिया। दीपक सिंघल शिवपाल के करीबियों में से एक माने जाते हैं।
दूसरी ओर, शिवपाल यादव हमेशा खुद को नजरअंदाज किए जाने के आरोप लगाते रहे हैं। माना जा रहा है सपा मुखिया मुलायम सिंह ने इसी के चलते यह फैसला लिया है और शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा दिया।












Click it and Unblock the Notifications