‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना होती है तो योगी सरकार तुरंत बर्खास्त हो’
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को विश्व हिंदू परिष और आरएसएस की धर्मसभा हो रही है। वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अयोध्या में मौजदू है। इस समय अयोध्या में दूर-दूर से लोग आने पहुंचे रहे है। इसी बीच लखनऊ में भी सियासी पारा चढ़ने लगा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल राम नाईक से मिले है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने राज्यपाल राम नाईक से राममंदिर व प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आदेश की अवहेलना होती है तो सरकार तुरंत बर्खास्त हो। वहीं, उनके समर्थकों ने राजभवन का घेराव किया और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शिवपाल ने शनिवार को भी धर्मसभा को लेकर बयान दिया था कि अयोध्या में धारा 144 लागू होने के बाद भी भीड़ को एकत्र होने दिया जा रहा है। किसी भी कीमत पर विवादित भूमि पर सवोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। अगर राज्य व जिला प्रशासन स्थिति को नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications