जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद बोले शिवपाल यादव- वो भी चाहते हैं परिवार एक हो

लखनऊ, 28 नवंबर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश की जसवंतनगर सीट से विधायक शिवपाल यादव ने रविवार को सीतापुर जेल में बंद रामपुर से सपा सांसद आजम खान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक जेल में बैठक चली। शिवपाल यादव ने इसके बाद कहा कि आजम खान को जेल में रखकर साथ राज्य की सरकार ज्यादती कर रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा आजम खान उनको भी सपा के साथ देखना चाहते हैं।

 शिवपाल यादव

काफी समय से समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की कोशिशों में लगे शिवपाल यादव ने सीतापुर जेल से बाहर कहा कि आजम खान भी चाहते हैं कि पूरा समाजवादी परिवार एक हो जाए। शिवपाल यादव काफी समय से अपने भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुले मंचों से गठबंधन के लिए कह रहे हैं। वो अपने दल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के समाजवादी पार्टी में विलय तक की बात कह चुके हैं। शिवपाल यादव का कहना है कि कि उनकी प्राथमिकता है कि हमारा गठबंधन सपा के साथ हो और भाजपा को सत्ता में आने से रोकें। हालांकि अखिलेश यादव की ओर से उनको सकारात्मक जवाब अभी तक नहीं मिला है।

आजम खान को फंसाया गया है

डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से जेल में बंद आजम खान को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि उनके खिलाफ भाजपा सरकार ने बदले की भावना से मुकदमें कर उनको फंसाया है। आजम खान ने चंदा जुटाकर जौहर विश्वविद्यालय तैयार किया लेकिन राजनीतिक बैर के चलते भाजपा ने उसे भी तहस नहस कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+