यूपी: मुलायम के करीबियों को शामिल कर शिवपाल यादव ने जारी की मंडल प्रभारियों की सूची, आप भी देखें
लखनऊ। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संरक्षक शिवपाल यादव ने संगठन पर काम तेजी से शुरु कर दिया है। शिवपाल यादव ने पार्टी के लिए 14 नए प्रभारी घोषित किए हैं। शिवपाल यादव ने चौदह मंडलों में नए प्रभारियों का ऐलान किया है। शिवपाल यादव ने इस सूची में भी मुलायम के कई सहयोगियों को शामिल किया है। इसमें से मुलामय सिंह यादव के करीबी लखनऊ से राम सिंह यादव को प्रभारी बनाया है।

आगरा से देवेन्द्र गुप्ता को नियुक्त किया है। आजमगढ़ से राम दर्शन यादव, इलाहाबाद से प्रकाश राय और कानपुर से रघुराज सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा गोरखपुर से डॉ. एमपी यादव, फैजाबाद से प्रेम प्रकाश वर्मा, अलीगढ़ से यक्षपाल सिंह और झांसी से विष्णुपाल सिंह और वाराणसी से देवेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया है। इसके अलावा बस्ती से बाबू राम निषाद, रैली से फरहत मियां और मेरठ से डॉक्टर त्यागी को प्रभारी घोषित किया गया है।
शिवपाल यादव द्वारा घोषित किए गए प्रभारियों में भी मुलायम सिंह यादव के पुराने सहयोगियों को शामिल किया है। आपको बता दें कि हाल ही में शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी और समाजवादी नेता और पूर्व सांसद व मंत्री भगवती सिंह से मुलाकात करके उन्हें अपनी पार्टी का झंडा सौपा था। इस बात को शिवपाल यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया था। इस पोस्ट में शिवपाल ने लिखा था कि-"आज सुबह लोहिया के अनुयायी, प्रतिबद्ध समाजवादी और कई बार के सांसद, मंत्री व विधायक रहे वरिष्ठ नेता भगवती सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्हें समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का झंडा देकर उनका आशीर्वाद लिया।"
ये भी पढ़ें- राजस्थान: एसडीएम कोर्ट में पालिकाध्यक्ष के पति को गुंडों ने मारी गोली, आधे घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications