लल्लू बोले- शिवसेना ने कभी राम मंदिर के लिए आंदोलन नहीं किया, उद्धव सिर्फ अयोध्या आ रहे हैं
अयोध्या। अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या का कार्यक्रम पर भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने कभी राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन नहीं किया। उद्धव ठाकरे सिर्फ रामलला के दर्शन करने व संतों का सम्मान करने आयोध्या में आ रहे हैं।

संत सरकार से नाराज नहीं: लल्लू सिंह
वहीं, दूसरी तरफ राम मंदिर निर्माण में हो रहे तेरी पर लल्लू सिंह ने कहा कि संत महंत सुप्रीम कोर्ट के ढीले रवैए से नाराज हैं सरकार से नहीं। अयोध्या में संतों का सम्मेलन हो रहा है ताकि वे राम मंदिर पर अपनी बात कह सके। राम मंदिर निर्माण को लेकर लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी नहीं कहा था कि वह राम मंदिर बनाएगी।बात सिर्फ इतनी थी कि भाजपा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सहयोग करेगी और इसके लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है।

25 नवंबर को विहिप की सभा
विश्व हिंदू परिषद के 25 नवंबर को संत सभा को लेकर बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी के अयोध्या पलायन के बयान पर लल्लू सिंह ने कहा कि इकबाल अंसारी झूठ बोल रहे हैं अपनी अहमियत बताने के लिए इस तरह का अनर्गल बयान दे रहे हैं। अयोध्या में संत सम्मेलन का उद्देश्य अयोध्या का माहौल खराब करना नहीं है बल्कि राम मंदिर पर अपनी बात कहने का है। संत समाज कभी अयोध्या का माहौल नहीं खराब किया है इससे पूर्व में भी कई कार्यक्रम हुए हैं, लेकिन कभी भी अयोध्या का माहौल खराब नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: मंदिर के लिए विश्व हिंदू परिषद जुटाएगी 1 लाख भक्त, सरकार पर दवाब बनाने 9 दिसंबर को दिल्ली कूच करेगा RSS












Click it and Unblock the Notifications