भाजपा MLA बोले- नहीं बना राम मंदिर तो मुस्लिमों को नहीं करने दूंगा हज
भाजपा विधायक बोले- राम मंदिर ना बना तो मुस्लिमों को नहीं जाने दिया जाएगा मक्का
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुदेंलखंड के चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया ने अपनी एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि मैं इस घटना की निंदा नहीं क्रोध जाहिर करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि देश में आए दिन हिन्दुओं पर घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी ताकत का अहसास कराना होगा और जो भी लोग हमला कर रहे हैं उनको जवाब देना चाहिए। अमरनाथ यात्रा पर बात करते हुए उन्होंने भारत के मुसलमानों पर भी हमला करना शुरू कर दिया और कहा कि अगर राम मंदिर ना बना तो वो मुसलमानों को मक्का नहीं जाने देंगे।
वीडियो को लेकर विवाद होने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि राम मंदिर 100 करोड़ हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है और ये बनना ही चाहिए। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications