Greater Noida: शिक्षकों की प्रताड़ना से टूटी बेटी, शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ने जान देकर छोड़ा आखिरी संदेश
Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी (Sharda University) की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि छात्रा का शव शुक्रवार को छात्रावास में मिला। मामले में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
पीटीआई के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने कहा, 'छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।' कुमार ने यह भी कहा कि घटना के बाद, छात्र शारदा विश्वविद्यालय एडमिनिस्ट्रेशन को लेकर आक्रोशित थे।

यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन को लेकर आक्रोशित छात्र
उन्होंने कहा कि, 'छात्र शारदा विश्वविद्यालय एडमिनिस्ट्रेशन को लेकर आक्रोशित थे। उन्हें शांत कर दिया गया है। स्थिति कंट्रोल में है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।' उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विश्वविद्यालय ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया सुसाइड नोट
पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें पीड़िता ने अपने शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। छात्रा ने कथित तौर पर सुसाइड नोट में लिखा', 'अगर मेरी मौत हुई, तो इसके लिए पीसीपी और डेंटल मैटेरियल के टीचर जिम्मेदार होंगे।'
महेंद्र और शार्ग को बताया जिम्मेदार
छात्रा ने सुसाइट नोट में आगे लिखा, 'मैं चाहती हूं कि वे सलाखों के पीछे हों। उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने मुझे अपमानित किया। मैं लंबे समय से उनकी वजह से तनाव में हूं। मैं चाहती हूं कि उन्हें भी यही सब सहना पड़े।' उसने अपने इस कदम के लिए ज़िम्मेदार दो शिक्षकों के नाम भी सुसाइड नोट में लिखे थे। सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार महेंद्र सर और शार्ग मैम हैं।
इस घटना को लेकर पुलिस का बयान
मदद सिर्फ एक कॉल दूर है
- पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
- iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
- सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications