टीचर की पिटाई से बच्चा हुआ बेहोश, शरीर पर लगी चोटें देख दंग रह गया परिवार

शामली। बच्चों को स्कूल में ना पीटने वाले आदेश के आने के बावजूद बच्चों की पिटाई के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शामली जिले से सामने आया है जहां होमवर्क पूरा नहीं करने पर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र को अध्यापक ने बेरहमी से पीट दिया। मास्टर ने बच्चे को इतनी बुरी तरह से पीटा कि वह बेहोश हो गया। वहीं बच्चे के शरीर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे के परिजनों ने उसका उपचार करने के बाद अध्यापक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

shamli teacher beaten a boy very badly boy fainted

मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव बामनौली माजरा में स्थिति प्राथमिक विद्यालय का है, जहा गांव निवासी कृष्णपाल का पुत्र देवांश प्रथम कक्षा का छात्र हैं। छात्र के परिजनों का आरोप हैं कि अध्यापक द्वारा दिए गए होमवर्क को पूरा किए बिना ही बच्चा स्कूल चला गया था। इस बात से गुस्साए शिक्षक ने सात वर्षीय मासूम बच्चे देवांश की बेरहमी से डंडे और थप्पड़ से पिटाई कर दी, जिससे बच्चे के मुंह और पैर पर चोट के गहरे निशान बन गए और बच्चे को स्कूल से बाहर निकाल दिया।

अपने साथ हुई मारपीट के बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और कुछ देर बाद ही बेहोश हो गया। होश में आने पर जब बच्चे ने बताया तो परिजन स्कूल पहुंचे। इसकी भनक शिक्षक को पहले से लग गई थी जिसेक बाद वह समय से पहले स्कूल बंद कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित बच्चे के परिजनों के इस बेरहम अध्यापक के खिलाफ कांधला थानाध्यक्ष ओपी चौधरी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को मेडिकल के लिए भेज दिया हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+