Shamli News: मुस्कान-सोनम से आगे निकली मुफरीन, शामली में मोहब्बत के नाम पर रचा सबसे बड़ा खेल
Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने घटना का खुलासा महज़ 12 घंटे में कर दिया।
पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी द्वारा पुलिस से शिकायत करते हुए बताया गया था कि कुछ लोगों द्वारा लूटपाट किया गया। उसने यह अभी आरोप लगाया था कि लूटपाट करने वाले लोगों ने ही उसके पति की हत्या कर दी है।

पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। जांच की कड़ी जब आगे बढ़ी तो इस मामले में मृतक की पत्नी के ऊपर ही शक होने लगा। उसके बाद पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरी कहानी सामने आ गई।
इस मामले का खुलासा पुलिस द्वारा करते हुए बताया गया की प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या उसकी पत्नी द्वारा ही कराई गई थी। हत्या करने के बाद पत्नी लूटपाट का झूठा प्रकरण बताकर खुद को और अपने प्रेमी को इस मामले से बचाने की कोशिश कर रही थी।
हरियाणा का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है। वह हरियाणा के सोनीपत जिले के झाराखेड़ी गांव का निवासी था। कुछ दिनों से वह ससुराल कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ीदौलत गांव में रह रहा था। मंगलवार को वह पत्नी के साथ साले की शादी में शामिल होने के लिए खुरगान गांव जा रहा था।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी और बाद में चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद हत्यारे वहां से फरार हो गए थे। पहले यह लगा था कि उसके साथ लूटपाट की गई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए एसओजी, सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया और पुलिस द्वारा जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि पत्नी द्वारा ही लोकेशन भेजा गया था।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी मुफरीन का बागपत निवासी तसव्वर नामक युवक से प्रेम संबंध था। हत्या से पहले पत्नी लगातार पति की लोकेशन प्रेमी को भेज रही थी। घटना वाले दिन भी जैसे ही शाहनवाज खुरगान रोड पर पहुंचा, तसव्वर और उसके साथियों ने हमला कर दिया।
लूट की कहानी में छुपा सच
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि पत्नी ने तहरीर में लिखा था कि वे शादी के लिए नोटों की माला लेकर जा रहे थे। इसी दौरान लूट की नीयत से हमला हुआ। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि होने पर पुलिस को शक हुआ। एक आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।
पुलिस ने प्रेमी तसव्वर और उसके साथी सुहेब को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया गया। अन्य फरार आरोपियों और पत्नी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications