UP: धमकियों के बाद भी रेप पीड़ित का भाई लड़ता रहा कानूनी लड़ाई, अब आरोपियों को मिली सजा

उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli) में विशेष पॉस्को कोर्ट ने एक नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस केस में एक अन्य आरोपी भी था, लेकिन ट्रायल के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी की ओर से लगातार लड़की को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, लेकिन पीड़ित का भाई उसके साथ मजबूती से खड़ा रहा। साथ ही तब तक उसने अपनी बहन की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ी, जब तक आरोपियों को सजा नहीं हो गई।

Shamli

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जुलाई 2021 का है। उस वक्त 25 और 27 साल के दो पड़ोसियों ने 13 साल की नाबालिग को प्रताड़ित करके गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी उसे चुप रहने की धमकी देने लगे। रेप के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी। जब उसका बेबी बंप भाई को दिखा तो उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। तब तक घटना को 5 महीने बीत चुके थे।

आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पीड़ित और उसके भाई को बहुत प्रताड़ित किया, लेकिन वो कानूनी कार्रवाई से पीछे नहीं हटे। एक वक्त ऐसा भी आ गया था, जब वो आरोपियों की धमकी से तंग आकर पंजाब भाग गए। इसके बाद भी वो मजबूती से केस लड़ते रहे। सभी गवाहों और सबूतों को देखने के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को इस केस में दोषी पाया। इस मामले में ट्रायल के दौरान 25 वर्षीय आरोपी हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसकी जान चली गई।

अब कोर्ट ने दूसरे आरोपी को आजीवान कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया। मामले में सरकारी वकील संजय चौहान ने कहा कि पीड़ित ने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। बाद में पीड़ित अपने भाई के साथ पंजाब भाग गई। अब कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+