VIDEO: दिलवाले दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से हापुड़ पहुंचे 'शाहरुख खान'

शाहरुख अपने ख्वाबों की शहजादी तंजीम को शाही अंदाज में लाने के लिए हेलीकॉप्टर से हापुड़ पहुंचे। आसमान में गड़गड़ाहट हुई तो हापुड़ खुशी और उत्साह से झूम उठा।

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि जयपुर से आया एक दूल्हा अपनी दुल्हन को शाही अंदाज में हेलीकॉप्टर से ले गया। बारात में लोगों में उत्सुकता थी की जयपुर से आया दूल्हा शाहरुख खान अपनी दुल्हन तंजीम को हेलीकॉप्टर में बैठाकर ले जाएगा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा और बारात के आने की तैयारियां भी उसी जोश और शिद्दत से की थी। जब विदाई का वक्त आया तो दुल्हन और दूल्हे के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के खाई महोल्ले की रहने वाली तंजीम की शादी जयपुर के रहने वाले शाहरुख खान से तय हुई थी। तंजीम और शाहरुख के परिजनों ने शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से तय की। दूल्हा शाहरुख अपने ख्वाबों की शहजादी तंजीम को शाही अंदाज में लाने के लिए हेलीकॉप्टर से हापुड़ पहुंचा। हापुड़ में उड़नखटोले के उतरने के लिए हैलीपेड बनाया गया, बुधवार दोपहर आसमान में गड़गड़ाहट हुई तो हापुड़ खुशी और उत्साह से झूम उठा।

'Shahrukh Khan' in helicopter to take his bride from hapur
'Shahrukh Khan' in helicopter to take his bride from hapur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+