दहेज में नहीं मिली भैंस तो मायके में बीवी को मारकर फेंक गया पति

शाहजहांपुर। तमाम कड़े कानूनों के बावजूद दहेज के लिए बेटियों को मारने का सिलसिला लगातार जारी है। शाहजहांपुर में एक और बेटी दहेज के लिए बलि चढ़ गई। परिवार वालों का आरोप है कि सोने की चेन एक भैंस और बाइक ना देने पर दहेज लोभी ससुराल वालों ने यातनाएं देकर बेटी को मार दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।

shahjahnpur husband killed his wife for not giving proper dowry

घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी के रायपुर गांव की है। जहां प्रवीण नाम के युवक ने ढाई साल पहले राधा से लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के बाद ही पति प्रवीण और उसके परिवार वालों ने राधा का दहेज उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति और उसके परिवार वाले राधा के परिजनों से सोने की चेन बाइक और एक भैंस दहेज में मांग रहे थे। लेकिन गरीब मां बाप दहेज लोभियों की मांग को पूरा नहीं कर पाए। राधा के परिजनों का आरोप है कि इसी के चलते राधा के पति प्रवीण ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पहले उसकी पिटाई की और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

बेटी की हत्या करने के बाद ससुराल वाले राधा के शव को उसके मायके में दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गए। राधा के परिवार वालों का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसे कई यातनाएं दी है। आरोप यह भी है इरादा की जुबान भी काटी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि मेरी बेटी ने प्रवीण से लव मैरिज की थी।

शादी के बाद प्रवीण दहेज की मांग करने लगा। दहेज मे सोने की चेन बाईक और एक भैंस मांग रहा था। जबकि हमने हैसियत के लायक दान दहेज दिया था। लेकिन वह उससे खुश नहीं था। जिसके बाद प्रवीण आये दिन बेटी को पीटने लगा। बीते रविवार की शाम मेरी बेटी को ससुराल वालो ने बेटी को पीटा उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नही बेटी को मेरे दरवाजे के बाहर डालकर फरार हो गए। सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा, का कहना है कि महिला का शव उसके मायके के बाहर पङा मिला था। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+