पिटाई के बाद महिला के मुंह में की पेशाब करने की कोशिश तो काट दिया गुप्तांग

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक शख्स को महिला से छेड़छाड़ करना खासा महंगा पड़ गया। यहां एक शख्स ने महिला के साथ छेड़छाड़ की तो महिला ने मुंह से दबाकर उसका गुप्तांग ही काट डाला। विवाद दीवार उठाने से शुरू हुआ था और छड़छड़ तक जा पहुचा। महिला दीवार उठाने का विरोध कर रही थी। वही जिस शख्स का गुप्तांग कटा, उसका आरोप है कि पहले महिला ने उसके साथ मारपीट शुरू की उसके बाद उसने उसका गुप्तांग काट दिया। वहीं पुलिस इस मामले को दबाने मे जूट गई है और गुप्तांग काटने वाली बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि गुप्तांग पर ईंट से चोट लगी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में अकेली थी महिला

घर में अकेली थी महिला

मामला खुटार थाना क्षेत्र के नवदिया दरोदग्रह गांव की है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय राम भरोसे अपने घर की दीवार उठा रहे थे। तभी पड़ोस की रहने वाली महिला ने दीवार उठा रहे लोगों का विरोध किया। उसका आरोप है कि राम भरोसे उसकी जमीन पर दीवार उठा रहा है। दोनों मे गाली-गलौज होता रहा। महिला का पति गांव के बाहर गया था। इसलिए महिला घर के अंदर अकेली थी। महिला अकेले ही दीवार का विरोध करने लगी। आरोप है कि उसे अकेला पाकर राम भरोसे उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि राम भरोसे ने उसे जमीन पर गिराकर उसके उपर बैठकर उसके मुंह मे पेशाब करने लगा तो उसने उसका गुप्तांग मुंह से काट दिया। जब राम भरोसे चिल्लाया तो उसके साथी भी उसके साथ मारपीट करने लगे। इतने मे उसका पति आ गया तब जाकर लोगों ने महिला को छोड़ा।

व्यक्ति ने दी सफाई

व्यक्ति ने दी सफाई

वहीं राम भरोसे का कहना है कि वह अपने घर की दीवार उठा रहा था। महिला का आरोप गलत है कि वह उसकी जमीन पर दीवार उठा रहा है। उसका कहना है कि उसने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की है। महिला होने के नाते वह उससे विवाद कर रही थी। पहले उसने ही मारपीट की शुरुआत की थी। उसके बाद उसका पति और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद जब उसने महिला को धक्का दिया तो महिला ने गिरते ही उसका गुप्तांग मुंह से दबाकर काट दिया। इस गंभीर मामले में पुलिस की भुमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इस मामले को दबाने मे जुटी हुई है।

पुलिस ने बताई अलग कहानी

पुलिस ने बताई अलग कहानी

पीड़ित शख्स कबूल कर रहा है कि उसका गुप्तांग कटा है और महिला भी यह बात स्वीकार कर रही है उके मुंह में पेशाब करने की कोशिश की गई इसलिए उसने उसका गुप्तांग काट दिया। लेकिन पुलिस का कहना है कि राम भरोसे के गुप्तांग पर विवाद होने पर ईट से चोट लगी है। ऐसे मे जब दोनों पक्ष एक जैसा ही आरोप लगा रहा है तो पुलिस इस आरोप से हटकर दूसरी बात क्यों बता रही हैं? एसओ बिरजाराम ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज करने मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+