महिला ने भाजपा विधायक के बेटे पर लगाया यौन शोषण का आरोप, धरने पर बैठी
शाहजहांपुरः यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर धरने पर बैठी है। महिला ने भारतीय जनता पार्टी विधायक के बेटे पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने मांग की है कि उसे न्याय चाहिए। महिला के साथ उसके परिवार के कुछ लोग भी बैठे हैं।

बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, इस पूरे मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी भारतीय जनता पार्टी विधायक के बेटे की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं, पीड़िता के साथ धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में अलर्ट! जानिए क्यों उठता है रेतीला तूफान












Click it and Unblock the Notifications