पति को घर के आंगन में दफना कर प्रेमी के साथ हमबिस्तर होती थी पत्नी, ऐसे हुआ खुलासा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसके शव को घर के आंगन में ही गाड़ दिया। इतना ही नहीं शक न हो इसके लिए पत्नी और उसके प्रेमी ने पक्का प्लास्टर भी कर दिया। उसके बाद खुद ही पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने मे दर्ज करा दी। पति एक स्कूल का प्रिंसिपल था। प्रिंसिपल एक पूर्व प्रिंसिपल के मकान में किराए पर अपने परिवार के साथ रहता था। तभी पूर्व प्रिंसिपल के बेटे से पत्नी के अवैध संबंध हो गए और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन प्रिंसिपल पति बाधा बन रहा था। जिसकी वजह से घटना को अंजाम देकर दोनों ही गायब हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रिंसिपल था पति
घटना थाना मिर्जापुर के ढाई गांव की है जहां हत्या की वारदात को 24 जनवरी को अंजाम दिया गया। यहां के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल 26 वर्षीय प्रभाकरण अपनी पत्नी शिल्पी और दो बच्चों के साथ रहता था। प्रिंसिपल प्रभाकरण की शादी 2008 मे हुई थी। प्रभाकरण मूल रूप से कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। लेकिन यहां पूर्व प्रिंसिपल डीपी सिंह के मकान मे किराए पर रहते थे। इस दौरान पूर्व प्रिंसिपल के बेटे विजय प्रताप सिंह से प्रभाकरण की दोस्ती बढ़ गई और उसका घर मे आना जाना शुरू हो गया।

मकान मालिक के लड़के से बढ़ गईं नजदीकियां
इसी बीच अजय प्रताप की नजदीकियां प्रभाकरण की पत्नी से बढ़ गईं। दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए। अब दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन पति प्रभाकरण शादी मे बाधा बन रहा था। यही वजह थी कि पत्नी ने अपने प्रेमी और प्रेमी ने अपने एक साथी शिवम से मिलकर प्रभाकरण की उसके घर मे हत्या की। उसक बाद उसका शव घर के आंगन मे एक गढ्ढा खोदकर उसमे डाल दिया। लाश जल्द सङ सके इसके लिए आरोपियों ने गढ्ढे मे तीन बोरी नमक भी डाला। और उस गढ्ढे पर पक्का प्लास्टर कर दिया।

खुद की दर्ज कराई पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट
24 जनवरी को पत्नी शिल्पी ने थाने मे एक तहरीर दी जिसमें कहा गया कि उसका पति गायब हो गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली लेकिन पुलिस को कुछ शक हुआ तो पुलिस ने पत्नी से छुपाकर मामले मे पूछताछ की तो पत्नी के अवैध संबंध सामने आए। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी को हिरासत मे लिया लेकिन मृतक की पत्नी विरोध किया। जिसके बाद साक्ष्य न मिलने पर प्रेमी को छोड़ दिया और पति प्रभाकरण मोबाईल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन हरिद्वार मे मिली। उसके बाद एक टीम हरिद्वार भेजी गई। जहां उसने उस मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया।

साथ में रहते थे पत्नी और उसका प्रेमी
मोबाइल प्रेमी के पास मिला और मृतक कि पत्नी भी उसके साथ रहती मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ हत्या मे शामिल प्रेमी के एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी कि निशानदेही पर शव गढ्ढे से बरामद कर लिया। पक्का प्लास्टर होने के कारण जेसीबी मशीन से गढ्ढे को खोदना पड़ा। पकड़े जाने के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने घटना का खुलासा करते हुए पुलिस को घटना की सच्चाई बताई। सीओ संदीप सिंह का कहना है कि गायब प्रिंसिपल का शव उसके घर से गढ्ढे से बरामद कर लिया है उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या कल गढ्ढे मे शव दफना दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या मे शामिल एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications