यूपी में पुलिस भी नहीं सुरक्षित, महिलाओं ने चलाए लाठी-डंडे

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में खेत के विवाद मे पहुंची पुलिस पर दबंगों ने हमला बोल दिया। दबंगों ने पुलिस टीम पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया। इसमे इंस्पेक्टर समेत दो दरोगा और तीन कांस्टेबल घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराकर दबगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पुलिस पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

shahjahanpur villagers beaten policemen

दरअसल, घटना थाना जलालाबाद के ग्राम हरकटेटा गांव की है। यहां के रहने वाले अजयपाल ओर महेंद्र के बीच डेढ़ एकड़ खेत को लेकर विवाद चल रहा था। आज दोनों ही पक्ष खेत पर आए और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार के मुताबिक अजयपाल ने डायल 100 को सूचना दी। जिसके बाद डायल 100 टीम गांव पहुंची तो विवाद ज्यादा बढ़ जाने पर थाने और तहसीलदार को सूचना दी गई। जब इंद्र कुमार और तहसीलदार खेत पर पहुँचे तो इंस्पेक्टर दोनों पक्षों को समझाने लगे लेकिन महेंद्र इंस्पेक्टर की कोई बात सुनने को राजी नही था। वह सिर्फ खेत पर कब्जा करना चाहता था। जबकि खेत अजयपाल के नाम कागजों मे दर्ज है।

देखते ही देखते महेंद्र और उसके साथी पुलिस टीम पल चढ़ाई करने लगे और दबाव बनाने जैसी स्थिति पैदा कर दी। जब पुलिस ने कुछ सख्ती दिखाई तो महेंद्र पक्ष ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। लाठी-डंडों से इंस्पेक्टर की पिटाई कर दी। पथराव और लाठी डंडे चलाने मे महिलाएं भी शामिल थी। मौका पाकर पुलिस अपनी जान बचाकर वापस थाने पहुची। जिसके बाद चोटिल हुए पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराया। पुलिस ने 18 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ पुलिस टीम पर पथराव करने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

इंस्पेक्टर इंद्र कुमार का कहना है कि खेत के विवाद की सूचना पर पुलिस फोर्स गांव पहुचा था। जहां एक पक्ष ने पुलिस टीम पर पथराव और लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमे 6 पुलिसकर्मियों के चोटें आई हैं। जिनका मेडिकल करा दिया गया है। 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+