नई-नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए पहले निकले दोस्तों की रास्ते में मिली लाश

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे शादी से वापस लौट रहे दूल्हे के दो दोस्तों की एक दर्दनाक हादसे मे जान चली गई। देर होने पर दोनों लोग डग्गामार वाहन से वापस हुए तभी रास्ते मे डग्गामार वाहन और ट्रैक्टर ट्राली मे भिड़ंत हो गई जिसमे दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही खुशियों की जगह मातम शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि अगर बारात के साथ वापस लौटते तो दोनों लोगों की जान बच जाती।

shahjahanpur two friend died returning from his friends marriage party

दरअसल थाना जलालाबाद के ग्राम सहजलपुर निवासी सियाराम के बेटे सचिन की बारात बीती रात पीलीभीत गई थी। तमाम रिश्तेदारों के साथ दुल्हा सचिन के दो दोस्त हृदेश और लालाराम भी दुल्हे के साथ उसकी ही गाड़ी से गए थे। बारात तो सुबह वापस आना थी लेकिन हृदेश और लालाराम घर पर दुल्हन के स्वागत की तैयारियों के लिए रात मे ही वापस घर के लिए निकल आए।

देर होने के कारण बारात मे कई लोगों ने उसे रोका भी था। दोनों लोगों से कहा था कि सुबह विदाई करके वापस साथ मे चलेंगे या फिर सुबह होते ही दोनों लोग घर के लिए निकल जाना, लेकिन दुल्हन के स्वागत के लिए दोनों दोस्त रात मे ही डग्गामार वाहन से शाहजहाँपुर आने के निकल गए। लेकिन जैसे ही थाना निगोही के सतवां गांव के पास आए तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली मे जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों को लगी तो परिवार मे कोहराम मच गया।

वहीं रात भर खुशियां मनाने के बाद विदाई करके दुल्हन तो घर आ गई पर उनके स्वागत के लिए जो लोग पहले से घर आने के लिए निकले थे। वह अब स्वागत के लिए कभी घर नहीं पहुच पाएंगे। लोगों की जुबान पर बस एक बात है कि अगर बात मान लेते रात मे घर आने की जिद न करते तो आज सब साथ मे खुशियां मना रहे होते। डॉक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि बीती रात दो लोगों को मृत अवस्था मे लाया गया था। एक्सीडेंट मे दोनो की मौत हुई थी। शव को मॉर्चरी मे रखवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+