प्रधान समेत 15-20 लोगों ने किसान परिवार पर की फायरिंग, पुलिस बोली- 25 हजार दो तो आएं
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दबंग प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर खेत में काम कर रहे तीन लोगों पर हमला कर दिया। प्रधान व उसके साथियों ने परिवार पर जमकर फायरिंग की जिसमें बाप-बेटा व एक अन्य गोली लगने से घायल हो गए। दबंग प्रधान खेत पर कब्जा करना चाहता था जिसका परिवार ने विरोध किया। जिसके बाद आज प्रधान व उसके साथियों ने परिवार पर जमकर फायरिंग कर दी। घायलों का आरोप है की जिस वक्त प्रधान फायरिंग कर रहा था, उस वक्त पुलिस उनके साथ ही मौजूद थी। लेकिन हमें बचाने की कोशिश पुलिस ने नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने 25 हजार रुपये महज इसलिए मांगे कि वह मौके पर जाकर मामले की जाँच करेगी। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

घटना थाना कांट के ग्राम भंडेरी की है। यहां बीते गुरूवार को रात करीब 9 बजे कासिम अपने पिता अशरफ और एक साथी के साथ खेत पर काम कर रहा था। करीब डेढ़ बीघा का खेत कासिम के नाम है। जिससे वह खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करता है। घायल कासिम का कहना है कि ग्राम प्रधान जाफर पिछले काफी वक्त से मेरे खेत पर कब्जा करना चाहता था जिसका वह विरोध करता आ रहा है। लेकिन ग्राम प्रधान होने के कारण पुलिस प्रधान का ही साथ देती है। खेत पर आते ही प्रधान व उसके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे हम तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अशरफ का कहना है कि अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद जब हम लोग खून से लथपथ खेत पर पड़े थे। तब हमने कई बार पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस ने हमसे खेत पर आने के लिए 25 हजार रुपये मांगे। जब हम लोगों को परिवार के लोग थाने ले गए तो वहां भी मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस ने हमसे 25 हजार रुपये मांगे। हमने पैसे नहीं दिये जिसके कारण पुलिस ने मेरा मुकदमा भी दर्ज नहीं किया।
एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों मे फायरिंग हुई। जिसमें गोली बाजी में तीन लोग घायल भी हुए। जिनको जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आगे मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications