शाहजहांपुर: पुलिस ने बीच चौराहे पर युवक को जमकर पीटा, घसीटकर ले गए थाने
शाहजहांपुर। एक बार फिर यूपी पुलिस को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। यहां जाम खुलवा रहे पुलिसकर्मियों ने एक युवक को बीच रोड पर जमकर पीटा। इतना ही नहीं बीच रोड पर युवक को पीटते हुए पुलिसकर्मी युवक को चौकी के कमरे पर ले गए और वहां उसकी कमरा बंदकर करके जमकर पीटा। इस दौरान युवक को छोंड़ने की गुहार लगाता रहा। फिलहाल पुलिस युवक को थाने ले गई है। वही इंस्पेक्टर घटना की जानकारी होने से ही इंकार कर रही है।

दरअसल, घटना चौक कोतवाली के राजघाट चौकी के पास की है। यहां करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगी था। इस दौरान एक युवक साइकल से रोड पार कर रहा था। तभी युवक की पुलिसकर्मी से नोकझोंक होने लगी। इस दौरान पुलिस और युवक के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच लोगों ने चौकी पर बैठे पुलिसकर्मियों को मारपीट की सूचना दी और मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और उसको बीच रोड पर लाठियों से पीटने लगे। गुस्साए पुलिसकर्मियों ने और चौकी इंचार्ज युवक को लात घूसों से पीटते हुए चौकी तक ले गए और उसके बाद चौकी पर बने कमरे मे बंदकर करके उसकी जमकर पिटाई कर की। उसके बाद जमकर पिटाई से पुलिसकर्मियों का दिल भर गया उसके बाद युवक को थाने पर ले गए।












Click it and Unblock the Notifications