बच्चों का मुंह नहीं मुआवजा देख दौड़ा आया बाप! साली का दीवाना है दिल्ली वाला
जो पिता पांच साल तक बच्चों को भूला बैठा था वो अचानक बच्चों के पास पैसा आने के बाद दौड़कर चला आया। लेकिन बच्चों को वो मंजर याद था जब उन लोगों ने अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए भीख मांगा थी।
शाहजहांपुर। लालची पिता जो अपने पांच छोटे छोटे बच्चों को छोड़कर साली के साथ फरार हो गया था। पांच साल इस लालची पिता ने पत्नी और बच्चों के बारे में जानने की कोशिश नहीं की कि वो किस हाल में हैं। पति के चले जाने के बाद पांच साल तक मां ने अपने बच्चों को मेहनत मजदूरी करके पाला तो अचानक उसकी सांप के काटने से मौत हो गई। पांच छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए। मां के अंतिम संस्कार के लिए बच्चों ने भीख मांगी। उसके बाद अंतिम संस्कार हुआ। इस खबर को सबसे पहले OneIndia.com ने जगह दी जिसके बाद प्रशासन ने बच्चों को नगद एक लाख रुपए दिए और पांच लाख रुपए योजना के अंतर्गत देने की कवायत चल रही है। जब बच्चों को प्रशासन की तरफ से मदद पहुंची तो पांच साल के बाद लालची पिता बच्चों के पास आ धमका और बच्चों को पिता होने की दुहाई देता रहा लेकिन जब डीएम को पिता के आने की खबर लगी तो लालची पिता को डीएम के आदेश पर सीधे हवालात में पहुंचा दिया गया।

हम बात कर रहे है उस दुखद घटना की जिसकी अब चारों ओर चर्चा हो रही है। दो दिन पहले थाना जलालाबाद क्षेत्र के उबरिया मंदिर के पास सांप के काटने से महिला की मौत हो गई थी। महिला मजदूरी करके बच्चों का पेट पालती थी। मीडिया पर खबर चलने के बाद डीएम ने बड़ी मदद का ऐलान करते हुए नगद एक लाख रुपए की मदद की। जो पिता पांच साल तक बच्चों को भूला बैठा था वो अचानक बच्चों के पास पैसा आने के बाद दौड़कर चला आया। लेकिन बच्चों को वो मंजर याद था जब उन लोगों ने अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए भीख मांगा थी। बच्चों ने पिता को साफ मना कर दिया कि वो उनके साथ नहीं रहना चहाते। ये सुनते ही पिता भैयालाल आग बबूला हो गया और बच्चों को धमकाने लगा। घर के अंदर चीखपुकार सुन पड़ोस में रहने वालों ने इसकी शिकायत डीएम से कर दी। डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लालची पिता को हवालात में डाल दिया। वहीं जिस साली के साथ पिता फरार हुआ था आज उससे भी उसके दो बच्चे हैं।



लालची पिता ने बताया कि वो पांच साल पहले अपनी साली से प्रेम प्रसंग मे पड़कर पागल हो गया था। जबकि उसके पांच बच्चे भी थे। उसके बाद बावजूद वो पत्नी की बहन के साथ बच्चों और पत्नी को बेसहारा छोड़कर चला गया था। लेकिन जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी की मौत हो गई और बच्चों ने भीख मांगकर उसका अंतिम संस्कार किया है तो उससे रहा नहीं गया। इसलिए वो वापस अपने बच्चों के पास आ गया है। वो अपनी साली के साथ दिल्ली में रहने लगा था। उससे शादी कर ली थी उससे भी उसको दो बेटियां हैं। उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है, बच्चों को बेसहारा छोड़कर उसे नहीं जाना चाहिए था।
3 जुलाई को क्या खबर पढ़ी थी आपने...पढ़िए click












Click it and Unblock the Notifications