शादी से कुछ देर पहले आई पिता की मौत की खबर, विदाई के पहले फूटकर रोई दुल्हन
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश का शाहजहांपुर में काफी दर्दनाक वाकया सामने आया। यहां एक घर में रविवार को शहनाई बजनी थी उसी घर में लड़की के पिता के मौत की खबर ने सबको दहला कर रख दिया। पिता की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। घर में शादी की खुशियां एक झटके में मातम में तब्दील हो गईं। बता दें कि मृत युवक की 6 बेटियां और और बेटा है जिनमें से तीसरे नंबर वाली बेटी की शादी होनी थी।

दरअसल मामला थाना सिंधौली के नवादा अशरफ गांव का है। यहां के रहने वाले नत्थूलाल अपनी 6 बेटियों और एक बेटे और पत्नी के साथ रहते थे। नत्थूलाल अपनी दो बेटियों की शादी कर चुके है। तीसरी बेटी की शादी बीते रविवार को थी। शादी की तैयारियाँ काफी जोरशोर से चल रही थी। शादी की तैयारी खरीदारी करने के लिए पिता नत्थूलाल सिंधौली कस्बे मे आए थे। जब नत्थूलाल रोड पार कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैदल चल रहे नत्थूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर बेटी पिता का घर आने का इंतजार कर रही थी।

परिजनों के मुताबिक कुछ देर बाद घर पर खबर आई कि नत्थूलाल का एक्सीडेंट हो गया है। इस खबर से घर मे कोहराम मच गया। उसके बाद नत्थूलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा था। इधर घर मे बेटी की तैयारियां तो रूक गई लेकिन शादी तो टाइम पर होना थी लेकिन रविवार को घर पर खबर आई कि इलाज के दौरान नत्थूलाल की मौत हो गई। उसके बाद शादी की खुशियां गम मे बदल गई।

परिजनों के मुताबिक घर मे बेटी अंजू की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। उधर बारात आने का इंतजार किया जा रहा था। सोचा था कि पिता घायल हुए हैं। जल्दी ही ठीक हो जाएंगे लेकिन और पिता खुद अपनी बेटी आकर आशीर्वाद देकर रूखसत करेंगे। लेकिन जब जिस वक्त बेटी को विदा करना था उसी वक्त पिता की मौत की खबर सुनते ही परिवार मे कोहराम मच गया। पूरे गांव मे मातम का माहौल है। घर आए मेहमान भी अपने आंसू रोक नही पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications