बीजेपी नेता ने महिला डॉक्टर के घर में घुसकर की बदतमीजी, इस बात की कर रहा था जिद
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मे बीजेपी नेताओं की दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही है। शाहजहांपुर में एक बार फिर एक बीजेपी नेता का कारनामा सामने आया है। यहां एक बीजेपी नेता ने सरकारी महिला डॉक्टर के घर पहुंचकर गाली-गलौज व अभद्रता की। इतना ही नहीं डॉक्टर का तबादला तक करवाने की धमकी दे डाली। बीजेपी नेता खुद की कंपनी की दवा बाहर से लिखाने का दबाव बना रहा था जिसके लिए डॉक्टर ने साफ इंकार कर दिया था। इससे नाराज नेता ने डॉक्टर के साथ बदतमीजी की। अपने साथ हुई अभद्रता के बाद अब पीड़ित महिला डॉक्टर ने आत्महत्या की धमकी दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी मामले में कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

दरअसल, मामला थाना चौक कोतवाली के महिला जिला अस्पताल का है। यहां पर बीती 28 फरवरी की शाम करीब 7 बजे महिला डॉक्टर किरन गुप्ता के घर बीजेपी के नगर उपाध्यक्ष अनुप गुप्ता पहुंचे और डॉक्टर से बाहर आने के लिए कहा। डॉक्टर की केयरटेकर जब बीजेपी नेता से दस मिनट इंतजार करने को कहा तो बीजेपी नेता का पारा हाई हो गया। पीड़ित डॉक्टर का कहना है कि दिन में वह पोस्टमॉर्टम के लिए गई थीं और उनके साथ मे दो डॉक्टर और भी थे। उस वक्त बीजेपी नेता ने फोन कर से मिलने की बात कही थी। जिसके बाद शाम में घर पहुंचे बीजेपी नेता ने हमसे खुद की कंपनी की दवा लिखने के लिए दबाव बनाने लगे। जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया उसके बाद बीजेपी नेता ने गालीगलौज की और मेरा तबादला कराने तक की धमकी दे डाली। पीड़ित डाक्टर का कहना है कि ऐसे ही अगर डॉक्टर को गालीगलौज और धमकी सुनने को मिलेगी तो हम काम कैसे करेंगे। उन्होंने धमकी दी है कि अगर बीजेपी नेता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेंगी। वहीं महिला सीएमएस रंजीत दीक्षित का कहना है मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले में डॉक्टर के बयान दर्ज किए जाएंगे और इस मामले मे हमने अपने आलाधिकारियों से शिकायत कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications