शाहजहांपुर: भाजपा नेता सुरेश कुमार खन्ना ने भरा पर्चा, कलराज ने बोला विरोधियों पर हमला

कलराज मिश्र ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर हमला बोला। कलराज ने दोनों पार्टियों सपा और कांग्रेस को बीजेपी के बढ़ते जनाधार से बौखलाया हुआ बताया।

शाहजहांपुर। बीजेपी विधानमंडल दल के नेता और नगर प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना ने मगंलवार को अपना नामांकन करवाया। नामांकन करवाने से पहले प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना ने खिरनीबाग मैदान में एक जनसभा की, जिसमें केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी पहुंचे। इस दौरान कलराज मिश्र ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर हमला बोला। कलराज ने दोनों पार्टियों सपा और कांग्रेस को बीजेपी के बढ़ते जनाधार से बौखलाया हुआ बताया। सरेश शहर विधानसभा सीट से सात बार चुनाव जीत चुके हैं और अब आठवीं बार सुरेश कुमार खन्ना ने अपना नामांकन करवाया है। ये भी पढे़ं: यूपी चुनाव: राहुल-अखिलेश के बारे में क्या बोले कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद?

भाजपा नेता सुरेश कुमार खन्ना ने भरा पर्चा, कलराज ने बोला विरोधियों पर हमला

सभा को संबोधित करते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में बलात्कार पर भी राजनीति की जाती है। बुलंदशहर मे हुई गैंगरेप घटना मे बदमाशों ने सरेआम मां-बहू से गैंगरेप किया गया। उसके बाद जब वह थाने पहुंचे तो उसकी कहीं सुनी नहीं गई। फिर सपा के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि राजनीति की जा रही है इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है।

भाजपा नेता सुरेश कुमार खन्ना ने भरा पर्चा, कलराज ने बोला विरोधियों पर हमला

साथ ही उनका ये भी कहना था कि एक समय था, जब सपा-कांग्रेस एक दूसरे को पानी पी पीकर गाली देते थे। लेकिन आज दोनों एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे साफ होता है कि बीजेपी की पार्टी के बढ़ते हुए जनाधार से दोनों पार्टियां घबरा गई हैं। वहीं, सपा पर हमला बोलते कलराज मिश्र ने कहा कि जिस परिवार में झगड़ा होता है, तो वह देश प्रदेश और जनता को कैसे सुरक्षित रख पाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मैट्रो शुरू कर देने से विकास नहीं हो जाता है। मैट्रो शुरू करने के लिए भी केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पैसा दिया। नैशनल हाइवे बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पैसा दिया। लेकिन राज्य सरकार झूठ बोलती है कि केंद्र सरकार पैसा नहीं देती। जब मैट्रो का उद्घाटन किया गया था। ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से कई नेताओं और देश की राजनीति में आएगा बड़ा बदलाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+