शाहजहांपुर: ससुराल की संपत्ति हड़पने के लिए कर दी इकलौते साले की हत्या, गिरफ्तार
बहनोई और उसके दोस्त ने साले को पहले जहर भरी शराब पिलाई और उसके बाद मैजिक गाड़ी में दिनभर घुमाते रहे और रात होने के बाद साले के ही गांव के पास झाड़ियों मे उसकी लाश फेंक गए।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है जिसमें एक बहनोई ने प्रापर्टी के लालच में अपने साले की ही हत्या कर दी। बहनोई ने अपने दोस्त के साथ बेहद शातिराना अंदाज में साले की हत्या की। बता दें कि बहनोई और उसके दोस्त ने साले को पहले जहर मिली शराब पिलाई और उसके बाद मैजिक गाड़ी में दिनभर घुमाते रहे और रात होने के बाद साले के ही गांव के पास झाड़ियों मे उसकी लाश फेंक गए। हालांकि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के रहने वाले चार लोगों पर लगाया था। जिनसे उनकी पहले से ही पुरानी रंजिश चल रही थी। हालांकि पुलिस की पूछताछ में सही आरोपित न होने के कारण दूसरे एंगल से पूछताछ की तो हत्यारा बहनोई ही निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बहनोई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गलतफहमी में किया चार लोगों को गिरफ्तार
बता दें कि घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के ककरौआ गांव के पास की है। 17 अगस्त 2016 को झाड़ियों के पास एक लाश मिली थी। थाना एसओ रजी अहमद ने मौके पर पहुचकर मामले की जांच शुरू की तो शव की पहचान जलालाबाद कस्बा निवासी 28 वर्षीय नीरज रूप में हुई थी। उस वक्त मृतक की मां सोमवती ने गांव के ही रहने वाले चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी कमल किशोर की माने तो मृतक की मां ने जिन चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था उनकी पहले से ही चारों लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। क्योंकि मृतक के पिता की कुछ वक्त पहले एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वह एक्सिडेंट गांव के रहने वाले कौशल से हुआ था। यही वजह थी कि मृतक नीरज की हत्या का भी आरोप उन्हीं चार लोगों पर लगा दिया गया। एएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी कौशल, मदनपाल, मुकेश और अनुप को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी लेकिन पूछताछ मे चारों लोगों पर आरोप सिद्ध नहीं हुए और चारों लोगों पर छोड़ दिया गया। उसके बाद पुलिस पर आरोपियों को साथ देने का आरोप लगने लगा। उस वक्त मृतक का बहनोई भी उन्हीं चारों लोगों पर आरोप लगा रहा था। फिलहाल उसके बाद जांच जारी रही और घटना स्थल के पास जाकर पूछताछ की तो हैरान करने वाला खुलासा सामने आया।

घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों ने की आरोपी की शिनाख्त
वहीं, एसपी सिटी कमल किशोर की माने तो जिस जगह पर शव बरामद हुआ था। वहां से कुछ दूर पर जब और लोगों से पूछताछ करने पर बताया कि शव मिलने के एक दिन बाद एक चपटी नाक का युवक कुछ करने आया है। वह युवक इस क्षेत्र का नही लग रहा था। उसके बाद पुलिस ने दोबारा शव मिलने के जगह पर जांच की तो वहां पर एक चार्जर मिला जिसके बाद जांच मे थोड़ा दम आ गया क्योंकि वह चार्जर मृतक नीरज के बहनोई का था जिसके बाद पुलिस ने मृतक के बहनोई अमित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जब आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कि किया गया तो उसके बाद उसका एक दोस्त जीशान खां को भी गिरफ्तार किया गया क्योंकि दोनो ने हुए मिलकर मृतक नीरज कुमार हत्या की थी।उसके बाद बेहद चौकाने वाले खुलासे किए। पूछताछ मे बहनोई अमित ने बताया कि उसका घर बहुत छोटा था उसकी पत्नी उस पर मायके मे रहने का दबाव बनाती थी। जिस पर उसकी आए दिन पत्नी से लङाई होती रहती थी।

साले के इकलौते होने के चलते की हत्या
बता दें कि आरोपी बहनोई अमित की माने तो उसकी पत्नी की कोई बहन नहीं है और उसका इकलौता भाई नीरज था जो कि ससुराल की प्रापर्टी का वारिस था। वहीं, साले को मारने का बहनोई ने प्लान बनाया। ऐसे में एक दिन उसका साला उसके घर आया और दिन भर उसके घर रुका और दूसरे दिन वह जब आपने घर जाने के लिए निकला तो आरोपी बहनोई ने उसको रोक लिया और अपने दोस्त को बुलाया और अपने मैजिक गाड़ी से उसको घर छोड़ने लिए कहा तो इस पर नीरज मान गया और तीनों लोग साथ में मैजिक से चल दिए। रास्ते मे तीनों ने जमकर शराब पी लेकिन नीरज को ज्यादा पिलाई। वहीं, नीरज को शराब में जहर भी दिया गया जिससे उसकी मौत हो गयी थी। लेकिन उसके बाद भी उसने और उसके दोस्त ने उसका गला घोंटकर हत्या की और रात तक मैजिक गाड़ी को घुमाते रहे। रात होने पर नीरज के शव को उस जगह पर फेंका था जिनसे उनकी पुरानी रंजिश चल रह थी। ताकि हत्या का शक पहले से ही चल रही रंजिश वाले लोग ही उसमे फंस जाएं। ये भी पढ़ें:फावड़े से वार कर विवाहिता की बर्बर हत्या ,सभी आरोपी फरार












Click it and Unblock the Notifications