शाहजहांपुर: दो गुटों में फायरिंग, सपा नेता के रिश्तेदार समेत तीन की हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई है। फायरिंग में दोनों पक्षों के तीन लोगों की मौत हो गई। इस व‍िवाद में एक व्‍यक्‍त‍ि गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के ल‍िए राजधानी लखनऊ लाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी एस.चिनप्पा, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी समेत आईजी बरेली डीके ठाकुर मौके पर पहुंचे गए। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पकड़ने की बात कर रही है।

दो गुटों में हुई फायरिंग

दो गुटों में हुई फायरिंग

घटना थाना सदर बाजार के आवास विकास कालोनी की है। यहां के रहने वाले सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के भाई के साले मुशीर का पड़ोस के रहने वाले मिनहा से पुरानी रंजिश चल रही थी। जानकारी के मुताबिक, मुशीर गुरूवार की रात अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी दूसरे पक्ष का मिनहा वहां पर आ गया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद कहासुनी हो गई और अवैध असलाह निकल आए। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। अंधाधुंध फायरिंग में मुशीर, इसरार, इमरान, व सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की आवाज से लोग थर्रा उठे।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक विभाग औऱ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सोनू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आईजी डीके ठाकुर, एसपी एस चिनप्पा, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला समेत भारी पुलिस बल मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द घटना के खुलासे की बात कर रही है।

तीन की हुई मौत:SP

तीन की हुई मौत:SP

एसपी एस. चिनप्पा का कहना है कि आवास विकास कालोनी मे फायरिंग में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई है। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया है। इस मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई कारण स्पष्ट नही हो पाया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+