शाहजहांपुर: गठबंधन पर केशव का हमला, '6 लाख करोड़ के घोटाले में फंसी सपा को बचा रही है कांग्रेस

शाहजहांपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमले किए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो बेटा बाप का नही हो सका तो वह जनता का कैसे हो सकता है।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमले किए। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो बेटा बाप का नही हो सका तो वह जनता का कैसे हो सकता है। केशव ने कहा कि बेटे ने अपने बाप के ही कार्यालय पर कब्जा कर लिया। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी हमला बोला। इस दौरान जनसभा मे भारी तादाद में लोगों की भीड़ जुटी रही। ये जनसभा तिहलर विधानसभा पर बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा को समर्थन देने के लिए गई थी। ये भी पढ़ें: इलाहाबाद: बगावत के डर से भाजपा ने दिए अपना दल के दो प्रत्याशियों को टिकट

केशव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा

केशव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा

तिलहर विधानसभा के दड़िया बाजार के मैदान पर शुक्रवार को बीजेपी की जनसभा हुई, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा को जिताने की अपील की। जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो बेटा अपने बाप का न हो सका वो प्रदेश की जनता का कैसे हो सकता है। जिस बेटे ने अपने बाप की पार्टी और कार्यालय पर कब्जा कर लिया तो वह जनता की जमीन और प्लॉट पर कैसे कब्जा नहीं करेगा। उनका कहना है कि जब 12 लाख करोड़ का घोटाला केंद्र मे कांग्रेस सरकार ने किया था तब सपा ने उनको बचाने के लिए उनका साथ दिया था। अब जब अखिलेश ने पांच साल मे 6 लाख करोड़ का घोटाला किया तो कांगेस उसके बचाने आ गई।

बाहुबलियों को टिकट देने पर मायावती को लिया आड़े हाथ

बाहुबलियों को टिकट देने पर मायावती को लिया आड़े हाथ

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती पर बोलते हुए कहा कि मायावती गुंडागर्दी खत्म करने की बात करती हैं लेकिन मायावती गुंडों को अपनी पार्टी मे शामिल करके उन्हें फूल माला पहना रही हैं। उन्होंने मुख्तार अंसारी को अपनी पार्टी मे शामिल करने से ये बता दिया कि वे गुंडागर्दी को कितना खत्म कर पाएंगी। केशव ने आगे कहा कि गुंडागर्दी खत्म करने की बात मायावती पर शोभा नहीं देती है।

तिलहर विधानसभा सीट से बीजेपी से रोशन लाल वर्मा को टिकट

तिलहर विधानसभा सीट से बीजेपी से रोशन लाल वर्मा को टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+