सपा के गुण्डों से वापस लेकर असली हकदारों को देंगे जमीन - शाह

उत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान अमित शाह ने बसपा, सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला किया।

सोनभद्र। अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो जो भी जमीनें समाजवादी पार्टी के गुण्डों ने कब्जा की गई हैं वो एक महीने के भीतर उनके सही हकदारों को लौटा दी जाएंगी।

यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में कही।

पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण का उद्घाटन करने के दौरान शाह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत ही खराब है। प्रदेश में विकास रुक गया है।

amit

किसानों की हालत खराब

शाह ने कहा कि बावजूद इसके कि पूर्वांचल की जमीन बहुत ही उपजाऊ है यहां किसानों की हालत बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए बहुत सारे कदम उठाए हैं।

बीते दिनों सपा के आपसी टकराव पर अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने फसल के खराब होने पर मुआवजे को दुगुना कर दिया लेकिन प्रदेश में चाचा भतीजा की जोड़ी ने सारा फंड खा लिया।

शाह ने कहा क कि कमीशन पर लड़ाई की और अभी तक किसानों के बीमे के लिए किसी भी एजेंसी का चयन नहीं हुआ है।

बसपा ने बनवाईं मूर्तियां

उन्होंने कहा कि जहां बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने मूर्तियां बनवाईं और घोटालों की लाइन लगा दी वहीं सपा ने गुण्डों का राज शुरू किया और राज्य में अवैध खनन को संरक्षण दिया।

शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उन बयानों पर टिप्पणी की जिसमें राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार की निंदा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+