प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 4 महिलाओं समेत 7 की मौत

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना लखनऊ-इलाहाबाद मार्ग पर हुई है। तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गयी। मूसलाधार बारिश के बीच सुबह 9 बजे के आसपास यह घटना हुई।

प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 4 महिलाओं समेत 7 की मौत

हादसे की भीषणता और वाहनों की तेज गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लखनऊ की ओर जा रही कार वापस घूम कर इलाहाबाद की ओर मुड़ गई। बताया जाता है कि बारिश से रास्ता साफ नहीं दिख रहा था लेकिन सड़क सूनसान थी जिसके चलते वाहन अपनी गति से जा रहे थे।

एक युवक की अस्पताल में हुई मौत
प्रतापगढ़ में मानिकपुर थानांतर्गत मुंदीपुर मोहल्ले के सामने यह हादसा हुआ। तेज आवाज व चीख सुनकर लोग मदद के लिये दौड़े तो ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। कार के अंदर 6 लोगों का खून से सना शरीर खामोश हो चुका था। सिर्फ एक युवक की दर्द से तड़पने की आवाज आ रही थी जिसे बाहर निकाला गया। उसने अपना नाम सुजीत पाण्डेय बताया। अस्पताल ले जाने के लिये मदद मिलने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। युवक की उम्र 35 साल के आसपास है।

बताया गया कि मिर्जापुर की ओर से आ रहे ये सभी कार सवार बाराबंकी की ओर जा रहे थे। मृतकों में 4 महिलाएं व 1 बच्चा भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में सुजीत प्रसाद पांडेय, पूजा मिश्रा, मोनी अवस्थी, दयाशंकर पांडे और रजनीश हैं। हलांकि अभी तक दो महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया यह भी जा रहा है कि ये लोग लखनऊ के चौक इलाके के रहने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+