यूपी सरकार ने अडानी ग्रुप के स्मार्ट मीटर टेंडर को किया रद्द

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के लिए निकाले गए टेंडर में अडानी ग्रुप के टेंडर को यूपी सरकार ने रद्द कर दिया है।

yogi adityanath

उत्तर प्रदेश में ऊर्जा वितरण करने वाली दो कंपनियों ने अडानी और जीएमआर ग्रुप की कंपनियों की ओर से स्मार्ट मीटर की 25000 करोड़ की बोली को रद्द कर दिया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने बिना वजह बताए अडानी ग्रुप की कंपनियों की बोली को रद्द कर दिया है।

अडानी और जीएमआर ग्रुप की कंपनियों ने सबसे कम दाम में मीटर सप्लाई करने की बोली लगाई थी। दोनों ने निविदा में 7000 और 9000 करोड़ रुपए की बोली अपने टेंडर में लगाई थी। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही कंपनियां स्मार्ट मीटर नहीं बनाती हैं।

फरवरी माह में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने भी स्मार्ट मीटर की बोली को रद्द क दिया था, बावजूद इसके कि अडानी ग्रुप ने सबसे कम कीमतों की बोली लगाई था। 7.5 मिलियन स्मार्ट मीटर की सप्लाई के लिए अडानी ग्रुप की बोली सबसे कम थी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने नया टेंडर निकाला है और अन्य कंपनियों को भी नीलामी में हिस्सा लेने का मौका दिया है, जिसमे जो कंपनियां मुख्य रूप से मीटर बनाती हैं, उन्हें भी मौका दिया गया है।

इससे पहले यूपी की बिजली सप्लाई करने वाली मध्यांचल, दक्षिणांचल, पूर्वांचल, पश्चिमांचल ने 25 मिलियन स्मार्ट मीटर सप्लाई के लए एक साथ 25000 करोड़ रुपए का टेंडर निकाला था। बता दें कि पश्चिमांचल विद्युत निगम ने अभी तक इस नीलामी को रद्द नहीं किया है। इस नीलामी में इंटेलिस्मार्ट इंफ्रा को सफलता मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+