यूपी के पूर्व मंत्री के घर में काम कर रहे नौकर ने लड़के से की जबर्दस्ती, गिरफ्तार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पूर्व मंत्री के घर में काम करने वाले नौकर ने पतंग देने के बहाने एक किशोर को घर में बुलाकर कुकर्म का प्रयास किया। किसी तरह छूट कर भागे किशोर ने घर पहुंच परिजनों को बताया तो पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ थाने में कुकर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया गया है।

Servant of former minister molested a boy in Saharanpur

थाना सदर बाजार क्षेत्र के जैन कॉलेज रोड स्थित एक मोहल्ले के किशोर के पिता के मुताबिक उनका पुत्र सोमवार की देर शाम घर के समीप पार्क में खेल रहा था। किशोर के पिता का आरोप है कि दिवंगत पूर्व मंत्री राजेंद्र राणा के घर के नौकर अर्जुन ने उसके पुत्र को पतंग देने के बहाने घर में बुलाया और कमरे में बंद कर उसके कपड़े उतार कुकर्म का प्रयास किया। बच्चा किसी प्रकार बचकर भागा, तो उसे दोबारा घर में खींच ले जाने की कोशिश की।

किसी तरह छूट कर घर पहुंचे किशोर ने जब परिजनों को बताया तो तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। किशोर के पिता की ओर से आरोपी अर्जुन पुत्र सतपाल मूल निवासी गांव भायला थाना देवबंद के खिलाफ थाना सदर बाजार में कुकर्म के प्रयास व पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कराया गया है। एसएसआई ज्ञानेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व मंत्री के आरोपी नौकर अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+