'हत्या के इरादे से मारी गोली' ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाले आरोपी का सनसनीखेज खुलासा, बताया कैसे रची साजिश
लखनऊ, 05 फरवरी: उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को चुनाव प्रचार करके दिल्ली की तरफ लौट रहे सांसद असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एआईएमआईएम प्रमुख पर हुए हमले के बाद पूरे देश में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। इस हमले में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में फायरिंग करने के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

सांसद की हत्या के इरादे से फायरिंग
पुलिस पूछताछ में ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाले आरोपी शख्स ने गुरुवार को बताया कि उसने सांसद की हत्या की नीयत से गाड़ी पर गोली चलाई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिर पुलिस गिरफ्त में आए दो आरोपियों में से मुख्य आरोपी सचिन ने बताया कि वह एक बड़ा राजनीतिक नेता बनना चाहता था और ओवैसी के भाषणों को सुनकर परेशान था। इसलिए उसने अपने करीबी दोस्त शुभम के साथ मिलकर ओवैसी की हत्या की साजिश रची।
ओवैसी पर हमला करने की बना रहा था योजना
रिपोर्ट के मुताबिक फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए युवक सचिन ने बताया कि जब मैंने ओवैसी पर गोली चलाई, तो वह नीचे झुक गया। मैंने नीचे की ओर गोली चलाई और सोचा कि उसे गोली मार दी गई है। फिर मैं वहां से भाग गया। इतना ही नहीं आरोपी ने यह भी बताया कि ओवैसी पर हमला करने की योजना पर कई दिनों से काम किया जा रहा था।
यहां तक की आरोपी लगातार सोशल मीडिया के जरिए सांसद के चुनावी प्रचार पर नजर बनाए था और हमले करने के लिए मौका तलाशने के लिए कई सभाओं में भी गया था। पुलिस पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा, "जब मुझे पता चला कि वह मेरठ से दिल्ली की यात्रा कर रहा है, तो मैं उससे पहले टोलगेट पर पहुंच गया और कार के आते ही फायरिंग कर दी।"
आपको बता दें कि अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने बताय था गुरुवार को बताया था कि मैं किठौर (मेरठ) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं। वे कुल 3-4 लोग थे। मेरी गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरी गाड़ी में वहां से निकला।












Click it and Unblock the Notifications