इलाहाबाद: 10 साल की छात्रा से प्रधान अध्यापक ने की अश्लील हरकत, परिजनों के हंगामें के बाद गिरफ्तारी

परिजन जब बेटी के साथ हुई हरकत का विरोध दर्ज कराने स्कूल पहुंचे तो प्रधान अध्यापक गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद स्कूल की प्रबंधक भी आ गई लेकिन परिजनों की बात किसी ने नहीं सुनी।

इलाहाबाद। संगम नगरी इलाहाबाद के कौंधियारा इलाके में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने की एक वारदात सामने आई है। 10 साल की अबोध छात्रा से प्रधान अध्यापक ने अश्लील हरकत करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा। छात्रा से मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो विद्यालय पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटा। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान अध्यापक को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद गांव के लोगों में गुस्सा है।

इलाहाबाद: 10 साल की छात्रा से प्रधान अध्यापक ने की अश्लील हरकत, परिजनों के हंगामें के बाद गिरफ्तारी

इलाहाबाद के कौंधियारा थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में एक निजी विद्यालय है। जहां गांव के ही एक किसान की दस साल की बेटी पढ़ती है। आरोप है कि छात्रा स्कूल गई हुई थी तो सुबह प्रधान अध्यापक ने छात्रा को अपने कमरे में झाड़ू लगवाने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने छात्रा से अश्लील हरकतें की। जब छात्रा रोने लगी तो उसने उसे डांटकर शांत करा दिया। दोपहर में ही छात्रा डरकर घर पहुंची तो उसने घटना के बारे में मां-बाप को बताया। इससे नाराज घरवाले गांव कुछ लोगों के साथ स्कूल पहुंच गए।

परिजनों से गाली-गलौज करने लगा आरोपी टीचर

परिजन जब बेटी के साथ हुई हरकत का विरोध दर्ज कराने स्कूल पहुंचे तो प्रधान अध्यापक गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद स्कूल की प्रबंधक भी आ गई लेकिन परिजनों की बात किसी ने नहीं सुनी।

इलाहाबाद: 10 साल की छात्रा से प्रधान अध्यापक ने की अश्लील हरकत, परिजनों के हंगामें के बाद गिरफ्तारी

थाने में शिकायत की गई दर्ज तो मास्टर जी हुए गिरफ्तार

छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में की तो पुलिस ने इसे आपसी विवाद की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने पुलिस की बेरुखी पर हंगामा शुरू किया तो बवाल बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया। थाने में छात्रा ने भी बयान दिया और अब प्रधान अध्यापक से पूछताछ की जा रही है। मामले में इंस्पेक्टर कौंधियारा ताहिर हुसैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छात्र नाबालिग है जबकि प्रधान अध्यापक उम्रदराज है। वहीं मामले में स्कूल की जमीन का विवाद भी जुड़ा है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+